मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

'एकतरफा मुकाबला..': गुजरात चुनाव पर जयराम ठाकुर

गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि,'अभी तक जितनी जानकारी मिली है उसके मुताबिक यहां (गुजरात) एकतरफा मुकाबला है, भाजपा ही भाजपा है। मुझे लगता है कि इस ब…

'एकतरफा मुकाबला..': गुजरात चुनाव पर जयराम ठाकुर
'एकतरफा मुकाबला..': गुजरात चुनाव पर जयराम ठाकुर | फ़ोटो: TVL News

गांधीनगर:  गुजरात के गांधीनगर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि,'अभी तक जितनी जानकारी मिली है उसके मुताबिक यहां (गुजरात) एकतरफा मुकाबला है, भाजपा ही भाजपा है। मुझे लगता है कि इस बार गुजरात इतिहास बनाने वाला है। इसका कारण गुजरात के विकास का मॉडल है जिसे लोग आगे बढ़ाने चाहते हैं|



अहमदाबाद में जयराम ठाकुर ने कहा कि,''हम हर क्षेत्र में देखते हैं कि गुजरात आगे बढ़ता जा रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, समाजिक क्षेत्र आदि में गुजरात आगे है। आज गुजरात एक ऐसा नाम बन गया है जहां बाकि प्रदेश चीजों को सीखकर अपने प्रदेशों में उसे करना चाहते हैं| 



गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा|  हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| 


सूरत में दादी इंदिरा गांधी का किस्सा सुना राहुल गांधी ने आदिवासी का बताया मतलब, वनवासी कहने पर भाजपा को घेरा 


पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। 


गुनहगारों का साथ, भ्रष्टाचारियों का विकास - यही है भाजपा का 'करप्शन एंड कमीशन' मॉडल, राजकोट में बोले राहुल गांधी 


दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।