नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 34 चौकी क्षेेत्र में 2 नाबालिग बच्चों के शव मिलने का मामला सामने आया। नोएडा में दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई|नोएडा में डबल मर्डर की इस वारदात से सनसनी फैल गई है| पुलिस ने बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं|
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है|
नोएडा सेक्टर 34 चौकी क्षेेत्र में बिलबांग स्कूल के सामने अरावली ग्रीन एरिया से दोनों बच्चों की लाश बरामद की गई है| मरने वाले बच्चों की उम्र महज 6 साल और 4 साल है| कल रात दोनों बच्चे अपने पिता के साथ बाहर गए थे| फिलहाल पिता अभी लापता है| अब पुलिस बच्चों के पिता को ढूंढने का प्रयास कर रही है|
नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने बताया, "होशियारपुर गांव के एक व्यक्ति ने कल रात सूचना दी कि उनके बेटे अपने 2 बच्चों के साथ बाहर गए। आज सुबह हमें सूचना मिली की दो बच्चों के शव मिले हैं।
नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने बताया,'ये दोनों बच्चे वहीं हैं जो कल रात अपने पिता के साथ बाहर गए थे। पिता ने अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ दिया था। हम पिता को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि उनसे पूछताछ करें। मामले में जांच जारी है|