नोएडा पुलिस ने फॉर्च्यूनर से करीब एक करोड़ की नकदी पकड़ी, पैसों के बारे में कार सवार नहीं दे सके जानकारी
गौतम बुद्ध नगर: नोएडा में फ्लाइंग स्क्वायड की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-24 पुलिस और एसएसटी टीम वन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से 99 लाख 30 हजार 500 कैश बरामद किए। यह रकम…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
नोएडा पुलिस ने फॉर्च्यूनर से करीब एक करोड़ की नकदी पकड़ी, पैसों के बारे में कार सवार नहीं दे सके जानकारी | फ़ोटो: TVL News
गौतम बुद्ध नगर: नोएडा में फ्लाइंग स्क्वायड की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-24 पुलिस और एसएसटी टीम वन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से 99 लाख 30 हजार 500 कैश बरामद किए। यह रकम कार सवार अरुण पुत्र राजू निवासी करोल बाग और चालक अखिलेश पुत्र संतोष निवासी वजीरपुर दिल्ली से बरामद किए गए हैं। इन लोगों से पैसों के बारे में जानकारी ली गई तो ये कोई भी जानकारी नहीं दे सके। थाना-24 की निगरानी में नोटों की गिनती कराई जा रही है।
स्टेडियम चौराहा के पास से चेकिंग के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी से 99 लाख 30 हजार 500 कैश बरामद हुआ| फॉर्च्यूनर का चालक और कार सवार से पैसों के बारे में जानकारी ली गई तो यह कोई भी जानकारी नहीं दे सके| न ही रकम से संबंधित दस्तावेज पेश कर सके| स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा पकडी गई अब तक की यह पकड़ी गई सबसे बड़ी धनराशि है|
इस मामले में आयकर विभाग को जानकारी दे दी गई है। विभाग के नोडल अधिकारी पता करने की कोशिश करें कि यह पैसा कहां से लाया गया और कहां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। इससे पहले भी फॉर्च्यूनर गाड़ी से 25 लाख और सोमवार को चेकिंग में 5 लाख क्रेटा गाड़ी से बरामद किए जा चुके हैं। मंगलवार को चेकिंग के दौरान जिस गाड़ी से यह रकम बरामद हुई वह फॉर्च्यूनर DL10 CL 5201 है। गाड़ी में यह पैसा 500-500 के नोटों के रूप में पकड़ा गया है।
फ्लाइंग स्क्वायड ADM शैलेंद्र सिंह ने बताया कि,'दिल्ली से एक लड़का एक गाड़ी में 99 लाख से अधिक की राशि ला रहा था। आचार संहिता होने के कारण और लेन-देन के किसी भी तरह के दस्तावेज़ न होने की वजह से फ्लाइंग स्क्वायड ने इसे रोका है। आयकर विभाग को जानकारी देकर आगे की कार्रवाई जारी है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।