मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘बड़ा नाम करेंगे’ के साथ एक यादगार अनुभव के लिये तैयार हो जाइये; इसकी स्‍ट्रीमिंग 7 फरवरी से सिर्फ सोनी लिव पर होगी!

राजश्री प्रोडक्शंस के बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू ‘बड़ा नाम करेंगे’ का प्रीमियर जल्द होने वाला है। इस शो में दर्शकों को प्यार, हंसी-मजाक और खूबसूरत यादों से भरी एक खास दुनिया देखने को मिलेगी।इस सफर मे…

‘बड़ा नाम करेंगे’ के साथ एक यादगार अनुभव के लिये तैयार हो जाइये; इसकी स्‍ट्रीमिंग 7 फरवरी से सिर्फ सोनी लिव पर होगी!
‘बड़ा नाम करेंगे’ के साथ एक यादगार अनुभव के लिये तैयार हो जाइये; इसकी स्‍ट्रीमिंग 7 फरवरी से सिर्फ सोनी लिव पर होगी! | फ़ोटो: TVL News


राजश्री प्रोडक्शंस के बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू ‘बड़ा नाम करेंगे’ का प्रीमियर जल्द होने वाला है। इस शो में दर्शकों को प्यार, हंसी-मजाक और खूबसूरत यादों से भरी एक खास दुनिया देखने को मिलेगी।


इस सफर में उनका साथ देने आ रही हैं आयशा कादुस्कर, जो सुरभि गुप्ता का किरदार निभा रही हैं। यह किरदार आयशा के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें उनके व्‍यक्तिगत अनुभवों और निजी जुड़ाव की झलक भी देखने को मिलेगी।


आयशा का दिल तो मुंबई में बसता है, लेकिन उसकी रूह इंदौर में रमी हुई है, जहाँ उन्‍होंने अपने परिवार के साथ अपना बचपन और छुट्टियाँ बिताई हैं।


अपनी जड़ों से इसी जुड़ाव की बदौलत आयशा को उज्जैन की एक युवा महिला सुरभि के किरदार को साकार करने में मदद मिली है जोकि प्रामाणिक होने के साथ ही भावनात्मक रूप से समृद्ध है।


आयशा ने बताया, ‘‘इंदौर से अपने जुड़ाव पर मुझे बहुत गर्व है। मेरे माता-पिता भी इंदौर से ही हैं और सच तो यह है कि मेरा ज्‍यादातर परिवार अब भी वहीं रहता है। बचपन में छुट्टियों के दौरान मेरा अक्‍सर वहाँ आना-जाना होता था। मैं अपने दादा-दादी और रिश्‍तेदारों के साथ वक्‍त बिताती थी। हर बार लोगों का प्‍यार और स्‍नेह मिलता था


और वह सब मुझे आज भी याद है। तो जब मुझे सुरभि का किरदार मिला, तब मैं जानती थी कि अपनी भूमिका में मुझे वही प्रामाणिकता लानी है। यह भूमिका निभाने से मेरे बचपन का दौर लौट आया- इंदौर की गलियों से लेकर उज्‍जैन की संस्‍कृति तक, मुझे सब-कुछ अपना-सा और असली लगा। ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरी ज़िंदगी ने एक दौर पूरा कर लिया हो।’’


‘बड़ा नाम करेंगे’ का प्रीमियर सोनी लिव पर 7 फरवरी को होगा और इसमें आयशा की अदाकारी यकीनन दिलों को जीतने वाली है। उनके साथ ऋतिक घनशानी, कंवलजीत सिंह, अल्‍का अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन,


जमील खान, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, साधिका सयाल, ज्ञानेन्‍द्र त्रिपाठी, प्रियंवदा कांत, ओम दुबे और भावेश बाबानी जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी हैं । यह शो आपको उस दुनिया में लेकर जाएगा, जहाँ परंपरा, भावना और सदाबहार सुंदरता का संगम होगा।


 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।