मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद न्यूज़ : संस्कारवान् नागरिक बन जिस क्षेत्र में कुशल हो उसी क्षेत्र में बेहतर करें - बालेश्वर त्यागी

गाजियाबाद, 26 जनवरी 2025। महर्षि दयानंद विद्यापीठ गोविंदपुरम गाजियाबाद विद्यालय के प्रांगण में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्या…

गाज़ियाबाद न्यूज़ : संस्कारवान् नागरिक बन जिस क्षेत्र में कुशल हो उसी क्षेत्र में बेहतर करें - बालेश्वर त्यागी
गाज़ियाबाद न्यूज़ : संस्कारवान् नागरिक बन जिस क्षेत्र में कुशल हो उसी क्षेत्र में बेहतर करें - बालेश्वर त्यागी | फ़ोटो: TVL News


गाजियाबाद, 26 जनवरी 2025। महर्षि दयानंद विद्यापीठ गोविंदपुरम गाजियाबाद विद्यालय के प्रांगण में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी, अध्यक्ष सुभाष त्यागी,  प्रबन्धक /सचिव राजेश पाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग,


उप सचिव महेंद्र मुदगल, प्रबन्ध समिति के सदस्य के० के० गुप्ता, हामिद अली, सतीश शर्मा व निदेशक शचींद्रनाथ त्यागी,


प्रधानाचार्या डॉo सीमा सेठी, शिक्षक / शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


छात्र-छात्राओं द्वारा हिंद देश के निवासी गीत प्रस्तुत किया। समूह गान, देश भक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए गए। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की प्रस्तुति ने  दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी।


संरक्षक पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम आजादी की इस यात्रा में कहाँ तक पहुँचे हैं? इस विषय पर भी विचार करना होगा।


उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिस परिवर्तन से दुनिया चल रही है, उसी के साथ कदम मिलाकर चलना होगा। इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य एक संस्कारवान् नागरिक बनाना है। आप जिस क्षेत्र में कुशल हो उसी क्षेत्र में बेहतर करें।


इस अवसर महर्षि दयानंद विद्यापीठ के सभी विभागों ( हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत,गृह विज्ञान,सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला,गणित, कॉमर्स, कंप्यूटर) द्वारा अन्वेषण नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और सुंदर-सुंदर प्रोजेक्ट तथा मॉडल बनाए। प्रधानाचार्या


डॉo सीमा सेठी ने आगंतुक महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपको गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा व सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने में सदैव अग्रणी रहा है।


इस विद्यालय में फेयरवेल न मनाने का एक कारण है कि हम अपने विद्यार्थियों को कभी विदाई नहीं देते हमेशा उनसे जुड़े रहते हैं। प्रधानाचार्या के माध्यम से कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग जी के द्वारा यह घोषणा की गई


कि कक्षा 10 और 12 में जो विद्यार्थी जनपद की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करेगा उसे लैपटॉप तथा जो विद्यार्थी राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करेगा उसे 51000 का पुरस्कार दिया जाएगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।