मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद न्यूज़ : जीवन के सपनों को पूरा करने के लिए खुली आंखों से बिना रुके कठोर परिश्रम करना पड़ता है - हेमा शर्मा

मुरादनगर से बिग बॉस 18 में मुम्बई तक का सफर तय कर अपना नाम पूरे भारत में मशहूर करने वाली बिग बॉस सेलिब्रिटी हेमा शर्मा (वायरल भाभी) फिल्म प्रोड्यूसर मनोज शर्मा के निमंत्रण पर एक प्रेस वार्ता में गाजि…

गाज़ियाबाद न्यूज़ : जीवन के सपनों को पूरा करने के लिए खुली आंखों से बिना रुके कठोर परिश्रम करना पड़ता है - हेमा शर्मा
गाज़ियाबाद न्यूज़ : जीवन के सपनों को पूरा करने के लिए खुली आंखों से बिना रुके कठोर परिश्रम करना पड़ता है - हेमा शर्मा | फ़ोटो: TVL News

मुरादनगर से बिग बॉस 18 में मुम्बई तक का सफर तय कर अपना नाम पूरे भारत में मशहूर करने वाली बिग बॉस सेलिब्रिटी हेमा शर्मा (वायरल भाभी) फिल्म प्रोड्यूसर मनोज शर्मा के निमंत्रण पर एक प्रेस वार्ता में गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीएमजी सेंट्रल पॉइंट पर पहुंची ।


मीडिया से रूबरू होते हुए सेलिब्रेटी हेमा शर्मा ने कहा कि मेरा बचपन से संगीत पर थिरकना ही मेरा हुनर बना।


मुझे जिंदगी में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से पहचान बनाने की ललक लगी। मेरा मुंबई का सफर 2017 से शुरू हुआ।


मैने अपने जिंदगी में एक एक पल को अपनी मंजिल पाने में लगाया है।


क्योंकि हमारे पास अपने जीवन के सपनों को पूरा करने के लिए खुली आंखों से बिना रुके कठोर परिश्रम करना पड़ता है।


पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब देने के बाद हेमा शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का जज़्बा ही आपकी मंजिल तक पहुंचने का सरल रास्ता है।


क्योंकि मंजिल पाने के लिए पैसे का इंतजाम किया जा सकता है, साधन उपलब्ध हो सकते हैं परंतु हौंसला और पक्का इरादा खुद का होता है। मैं आज मुंबई फिल्म नगरी में अपने परिचय में हेमा शर्मा मुरादनगर बड़ी शान से कह डालती हूं।


प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म प्रोड्यूसर मनोज शर्मा, प्रेस संयोजक के रूप में भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित कंट्री इन के उपाध्यक्ष सुदेश कुमार श्रीवास्तव,


पत्रकार अपूर्वा चौधरी, पत्रकार ललित चौधरी, बालकिशन गुप्ता, अशोक भारतीय, सौरभ यादव, समीर शर्मा, आशु पंडित, मनोज गुप्ता आदि शहर के गणमान्य मौजूद रहे।


इस अवसर पर केडीएमजी ग्रुप के सीईओ आशीष गोयल ने ने हेमा शर्मा का बुके देकर स्वागत अभिनंदन भी किया। उपस्थित अन्य सभी गणमान्यों ने भी स्वागत अभिनंदन की परंपरा को जीवित रखा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।