गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): गाजियाबाद के लोनी के रूप नगर इलाके में आज शाम को एक फैक्ट्री के निर्माणाधीन भवन का छत गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे गए | अब तक 11 मजदूरों को निकाल लिया गया है। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए| मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर तलाशी और बचाव अभियान चला रही है|
गाजियाबाद पुलिस ने बताया,''आज करीब 5 बजे थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर तत्काल स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, मेडिकल टीम एवं प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।
एडीएम गाजियाबाद रितु सुहास ने बताया,'इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, नौ घायल हो गए। डीएम ने घटना की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए है|
DCP ग्रामीण रवि कुमार ने बताया,''थाना लोनी के रूपनगर चौकी में एक निर्माणाधीन इमारत में लिंटर डाला जा रहा था। उसी दौरान छत गिर गया जिसमें कुछ लोगों के दबने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची|मौके पर NDRF की भी टीम मौजूद है और कार्य कर रही है। अभी तक 10 लोग निकले हैं जिसमें 8 लोग घायल हैं और 2 की मृत्यु हो गई है। आगे की खोजबीन NDRF कर रही है|
डीसीपी ग्रामीण ने बताया,''एनडीआरएफ की एक टीम दुर्घटनास्थल पर मलबा साफ कर रही है। अब किसी के मलबे में दबे होने की संभावना कम है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था|