मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद : घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार के 4 सदस्यों को गोलियों से भूना, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है| गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में बीती रात बदमाशों द्वारा एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मारने का मामला सामने आया। लोनी इलाके में देर रात बदम…

गाजियाबाद : घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार के 4 सदस्यों को गोलियों से भूना, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद : घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार के 4 सदस्यों को गोलियों से भूना, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है| गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में बीती रात बदमाशों द्वारा एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मारने का मामला सामने आया। लोनी इलाके में देर रात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी।इस वारदात में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। 



घटना लोनी क्षेत्र स्थित मेन बाजार की है। लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में अज्ञात बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे थे। उन्होंने जमकर लूटपाट की और उसके बाद 4 लोगों को गोली मार दी। बदमाशों ने 3 लोगों की -रियाजुद्दीन, उनके बेटे इमरान और अजहरूद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी।




रियाजुद्दीन की पत्नी फातिमा घायल है। अजहरुद्दीन की पत्नी अफसाना भी घर पर थी। घटना के दौरान वह बेहोश हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले रियाजुद्दीन के अन्य भाई और पड़ोसी आ गए, लेकिन घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण कोई भी घर में नहीं घुस पाया।



घटना के बाद बदमाश छत के सहारे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। गाजियाबाद एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।



 गाज़ियाबाद एसएसपी अमित पाठक ने बताया,'एक परिवार के 4 लोगों को गोली लगने की सूचना मिली जिसमें से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। हमारी 3 टीमें मामले की जांच कर रही हैं| पुलिस के मुताबिक, इस घटना में तीन टीमों को लगाया गया है जो कि अलग अलग पहलुओं में जांच कर रही हैं। घटना के सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।






लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में अज्ञात बदमाश देर रात घर में घुसे और कपड़ा व्यापारी 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 वर्षीय पत्नी फातिमा को भी गोली मारी ,जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है । उनका अस्पताल में उपचार जारी है। हालांकि घटना में परिवार के एक गर्भवती महिला सदस्या की जान बच गई है। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त घर में 5 सदस्य थ







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।