मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सपा सरकार बनने पर खुलेगी समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर: गाजियाबाद में बोले अखिलेश- समाजवादी गठबंधन को मिल रहे भारी जनसमर्थन से घबराई हुई है भाजपा

गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज गाजियाबाद में संयुक्त प्रेसकांफ्रेंस में अन्न जल संकल्प लेत…

सपा सरकार बनने पर खुलेगी समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर: गाजियाबाद में बोले अखिलेश- समाजवादी गठबंधन को मिल रहे भारी जनसमर्थन से घबराई हुई है भाजपा
सपा सरकार बनने पर खुलेगी समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर: गाजियाबाद में बोले अखिलेश- समाजवादी गठबंधन को मिल रहे भारी जनसमर्थन से घबराई हुई है भाजपा | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज गाजियाबाद में संयुक्त प्रेसकांफ्रेंस में अन्न जल संकल्प लेते हुए कहा कि हम लोग चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए किसानों-नौजवानों को अपमानित करने वाली भाजपा को हरायेंगे और हटायेंगे। हम लोग भाजपा की नकारात्मक राजनीति खत्म करके प्रदेश में भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब के रास्ते खुशहाली और विकास की ओर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील की।



अखिलेश यादव ने कहा कि जो माहौल दिखाई दे रहा है उससे भरोसा होता है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। यहां समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अगर कहीं सरप्राइज आएगा तो वह गुजरात से आएगा। जहां यूपी के बाद चुनाव होने हैं। राष्ट्रपिता गांधी का अपमान करने वालों को सबक सिखाने का काम गुजरात की जनता करेगी।



 संयुक्त प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी गठबंधन को मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा घबराई हुई है। यूपी का चुनावी परिणाम खुशहाली का परिणाम लेकर आएगा। उन्होंने कहा हम किसानों के साथ लघु उद्योग की भी मदद करेंगे। रोजगार-नौकरी के लिए मध्यम उद्योग को पैकेज देंगे। कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे। समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित करेंगे। गरीबों-मजदूरों को कैंटीन में 10 रुपए में समाजवादी थाली और मजदूरों को सस्ता राशन मिलेगा। शहरी क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अर्बन इम्प्लाइमेंट गारंटी कानून लाया जाएगा।



यादव ने कहा कि किसानों को जो लोग आतंकवादी, मवाली कहते थे, उनके आंदोलन में बाधाएं डाल रहे थे, अंततः वे किसानों के हिमायती होने का ढोंग कर रहे है। किसानों ने सराहनीय धैर्य और साहस का प्रदर्शन किया, जिसके आगे भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और तीनों काले कृषि कानून वापस लेने पड़े। उन्होंने भाजपा के 80 करोड़ लोगों को राशन देने के दावे पर उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के सभी आंकड़ों में बताया जा रहा है। कि देश गरीब होता जा रहा है।



अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में 90 मजदूरों की मौते हो गई। वे अपने घर नहीं पहुंच सके, इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार ने इनकी कोई मदद नहीं की। केवल समाजवादी और  राष्ट्रीय लोक दल  के लोगों ने मदद की। मृतक आश्रितों को 1-1 लाख रू0 की मदद दी। एक गर्भवती महिला को रास्ते में प्रसव हो गया और वह फिर पैदल चलकर अपने गांव गई। यादव ने कहा गाजियाबाद में एक पुराना साइकिल कारखाना था उसे पुनः चालू किया जायेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि शहरवासियों के पेट भरने वाले अन्नदाता के पक्ष में मतदान करेंगे और विकास तथा खुशहाली लाने वालों को ताकत देंगे।



 इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि हम लोगों का मुकाबला अफवाह फैलाने वाले, नफरत फैलाने वालों, और झूठ फैलाने वालों से है। भाजपा ने किसानों को दबाने और अपमानित करने का काम किया है। नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले नौजवानों पर लाठीचार्ज करती है और उन्हें पिटवाती है। जबकि हम लोग नौकरी और रोजगार की बात करते हैं। विकास और तरक्की की बात करते हैं। अखिलेश यादव के पास अनुभव है, और विजन है उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का।


जयंत चौधरी ने कहा कि हमारी घोषणाएं सच्ची हैं और हम उत्तर प्रदेश को झूठ मुक्त सरकार देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को जिस तरह से अपमानित किया है, हमें उनके अहंकार को चूर करना है। हमारे दिल में किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार की पीड़ा आज भी है। जिस तरह से भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचला और जिस तरह से किसान आंदोलन में शामिल नेताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, उसे कोई नहीं भूल सकता है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।