मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी चुनाव 2022: कार नहीं अब स्कूटी उगल रहीं पैसा

कानपुर: आगामी चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस ने जब कुछ दिन कारों पर नकदी की तलाशी की तो अच्छी पकड़ व बरामदगी हुई। लेकिन शातिरों ने अपना तरीका बदल लिया और फिर से बरामदगी ठप सी हो गई। लेकिन तू डाल डा…

यूपी चुनाव 2022: कार नहीं अब स्कूटी उगल रहीं पैसा
यूपी चुनाव 2022: कार नहीं अब स्कूटी उगल रहीं पैसा | फ़ोटो: TVL News

 कानपुर: आगामी चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस ने जब कुछ दिन कारों पर नकदी की तलाशी की तो अच्छी पकड़ व बरामदगी हुई। लेकिन शातिरों ने अपना तरीका बदल लिया और फिर से बरामदगी ठप सी हो गई। लेकिन तू डाल डाल मैं पात पात के मुहावरे पर चलते हुए पुलिस आयुक्त ने जांच व चेकिंग का तरीका ही बदल दिया। चेकिंग का रूप बदलते ही फिर से बरामदगी के आंकड़े बदल गये। अब साहब चौपहिया नहीं दो पहिया वाहनों को भी जो खगालने लगे हैं। इसके अलावा थाना क्षेत्र काकादेव,ग्वातटोली व कोहना समेत अन्य थानाक्षेत्रों में प्राप्त सीपीएमएफ के द्वारा फ्लैग मार्च कराते हुये क्रिटिकल बूथों पर भी भ्रमण कराया गया। 



●जोन पश्चिम में की गई निरोधात्मक कार्रवाई ●

●थाना .चमनगंज मे चार लाख अठासी हजार रूपये नगद बरामद किये गये जिसके सम्बन्ध में कोई प्रपत्र प्रस्तुत न कर पाने के कारण उक्त धनराशि जब्त कर ली गई। 

●अबैध शस्त्र के सम्बन्ध में कार्यवाही के क्रम में थाना कल्यानपुर पर एक अबैध तमंचे के साथ 1 अभियुक्त व थाना पनकी पर एक अबैध तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 

●अबैध शराब तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए थाना सीसामऊ में 4लीटर देशी शराब के साथ 01 अभि0 को गिरफ्तार किया गया

● असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए विभिन्न थानों द्वारा धारा-107/116 में 84 व्यक्तियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। 

● निर्वाचन के दृष्टिगत कुल-121 लाइसेन्सी शस्त्रों को जमा कराया गया है। 

● आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए, कुल बैनर- 04, पोस्टर-03, वाल राइटिंग-1 स्थानों पर हटवाया गया। 


पूर्वी जोन में की गई निरोधात्मक कार्रवाई

● स्थैतिक/ पुलिस टीम द्वारा बरामद नगदी / कैश- थाना बादशाहीनाका में सोमिल त्रिपाठी से– 300000/-, थाना कलक्टरगंज-विपिन प्रजापति से- 213000/- और गोपाल महेश्वरी से-102150/-, थाना मूलगंज में वसीम से – 500000/-, कुल- 1115150/

● अबैध शस्त्र के सम्बन्ध में कार्यवाही थाना बेकनगंज-02 तमंचा व 02 कारतूस बरामद हुए -वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही 7 

● अवैध शराब निर्माण, निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही में 25 ली0 अवैध देशी शराब । 

● धारा 107/116 द0प्र0स0 के अंतर्गत की गयी कार्यवाही- 107

● धारा 116(3) द0प्र0स0 के अंतर्गत पाबन्द- 184

● विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शस्त्र जमा -13

● पूर्वी जोन में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ई चालान/चालान-32

● आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू होते ही तत्काल प्रभाव से जनपद के मुख्य चौराहे, सार्वजनिक जगहों, मार्गों आदि पर समस्त प्रकार की चुनाव प्रचार-प्रसार सामग्री को हटवाया गया।-16


साउथ जोन में की गई निरोधात्मक कार्रवाई

● दक्षिण जोन मे अव तक 8968470 रूपये नगद बरामद किये गये है। 

● अबैध शराब तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए अब तक जोन दक्षिण मे कुल 222 लीटर देशी शराव बरामद कर 32 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। 

● अबैध शस्त्र के सम्बन्ध में कार्यवाही के क्रम में अबैध तमंचा 05 व 08 कारतूस बरामद किये गये।

● असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए जोन दक्षिण के थानों द्वारा धारा-107/116 में दिनाँक 28.01.22 को 159 एवं अव तक 5889 व्यक्तियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही एवं कुल 72 व्यक्ति जिनके गैर जमानतीय वारण्ट जारी किये गये थे, जिनमें से 60 की गिरफ्तारी की गयी। 

● निर्वाचन के दृष्टिगत कुल-3902 लाइसेन्सी शस्त्रों को जमा कराया गया है। -आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए कुल बैनर- 6425, पोस्टर-77342, वाल राइटिंग- 3450 को हटवाया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।