मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाजियाबाद: श्मशान घाट का लेंटर गिरने से अबतक 24 की मौत, पीड़ितों के परिजनों का प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन- गाजियाबाद-मेरठ हाइवे किया जाम

गाजियाबाद: रविवार सुबह दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया था| उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में अंतिम संस्का…

गाजियाबाद: श्मशान घाट का लेंटर गिरने से अबतक 24 की मौत, पीड़ितों के परिजनों का प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन- गाजियाबाद-मेरठ हाइवे किया जाम
गाजियाबाद: श्मशान घाट का लेंटर गिरने से अबतक 24 की मौत, पीड़ितों के परिजनों का प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन- गाजियाबाद-मेरठ हाइवे किया जाम | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: रविवार सुबह दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया था| उत्तर प्रदेश के  गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गए लोगों पर लेंटर गिर गया था.. हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है|हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| 



आज यानी सोमवार को मुरादनगर हादसे में पीड़ितों के परिजनों ने मुरादनगर में विरोध प्रदर्शन किया। मुरादनगर में कल छत गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई थी, पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है।



मुरादनगर श्मशान कांड के बाद सैकड़ों की संख्या में पीड़ित परिजन सड़क पर उतर आए... गाजियाबाद मेरठ हाइवे पर जाम लगाया है। घटना में मारे गए लोगों की मांग है कि यूपी सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।इसके अलावा इन लोगों ने मृतकों के आश्रितों को 15 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है। ये सभी लोग जिस मेरठ-गाजियाबाद हाइवे पर धरना देने बैठे हैं, वहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।



मुरादनगर में कल हुए हादसे पर गाज़ियाबाद ग्रामीण एसपी इराज राजा ने बताया,'' अब तक 24 लोगों की मौत हुई है और क़रीब 17-18 लोग घायल हैं। फरार आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है|प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है|



गाजियाबाद में रविवार को हुई घटना के बाद मुरादनगर नगर पालिका की EO निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी 304, 337, 338, 427, 409 के तहत केस दर्ज किया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।