गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्लम इलाके में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 100 से ज्यादा गायों की जलकर मौत हो गई है।घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है।
श्री कृष्णा गौसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया, "कबाड़ में आग लगने के कारण 100 से ज्यादा गायों की जल कर मृत्यु हो गई है। सभी गाय बिना दूध देने वाली गाय थीं।"
जानकारी के मुताबिक, कनावनी में श्रीकृष्ण गौशाला के नाम से करीब दो बीघे जमीन पर सड़कों पर बेसहारा घूमने वाली गायों को लाकर रखा जाता था। गौशाला गायों की देखभाल करने वाले राजकुमार ने आग की सूचना की सूरज पंडित को दी और गायों को बचाने की कोशिश की।
गौशाला संचालक सूरज पंडित ने बताया कि गौशाला में 100-150 गायें बंधी थीं। गौशाला के बगल में स्थित झुग्गियों और कबाड़ में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। देखते-देखते आग की चपेट में पूरी गौशाला भी आ गई।
दोनों ने मिलकर कुछ गायों को खोला जो बाहर की ओर भाग गईं, लेकिन ज्यादातर गायों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई। एक गाय की सांस चल रही थी, जिसे एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। डीएम राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''गाजियाबाद में आगजनी की वजह से बड़ी संख्या में पशुहानि की खबर है! भाजपा सरकार में दमकल का दम निकल चुका है ,बुलडोजर के प्रचार प्रसार में फंसी सरकार अगर एंबुलेंस और दमकल सुविधाओं पर ध्यान दे तो जनहानि होने से बच जाएगी , लेकिन भाजपा शासित योगी सरकार के पास सिर्फ नफरत का प्रचार है!