मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

INS विक्रांत घोटाला 'कोई' छोटा घोटाला नहीं, मुझे डर है कि कहीं बेटे संग किरीट सोमैया विदेश न भाग जाएं: शिवसेना नेता संजय राउत

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''INS विक्रांत का घोटाला छोटा घोटाला नहीं है। किरीट सोमैया, उनके बेटे नील सोमैया और उनकी माफिया टोली इस तरह से पैसा जमा करते हैं। बड़ा सवाल है कि दोनों ठग कहां है…

INS विक्रांत घोटाला 'कोई' छोटा घोटाला नहीं, मुझे डर है कि कहीं बेटे संग किरीट सोमैया विदेश न भाग जाएं: शिवसेना नेता संजय राउत
INS विक्रांत घोटाला 'कोई' छोटा घोटाला नहीं, मुझे डर है कि कहीं बेटे संग किरीट सोमैया विदेश न भाग जाएं: शिवसेना नेता संजय राउत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''INS विक्रांत का घोटाला छोटा घोटाला नहीं है। किरीट सोमैया, उनके बेटे नील सोमैया और उनकी माफिया टोली इस तरह से पैसा जमा करते हैं। बड़ा सवाल है कि दोनों ठग कहां हैं? मुझे डर है कि कहीं यह विदेश न भाग जाएं क्योंकि मेहुल चोकसी और किरीट सोमैया का पुराना रिश्ता है|



बता दें, मुंबई पुलिस ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए एकत्रित की गई 57 करोड़ रुपये से अधिक की निधि में अनियमितता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है| 



इस मामले में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बीते गुरूवार था को कहा कि उपनगर मनखुर्द में ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बुधवार शाम को सेना के 53 वर्षीय पुलिस कर्मी की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया|



सोमैया पर केस दर्ज होने के बाद 07 अप्रैल 2022 गुरुवार को संजय राउत ने कहा था कि सोमैया महाराष्ट्रद्रोही तो है ही, अब देशद्रोही भी साबित हो गए। आईएनएस विक्रांत के नाम पर करोड़ों रुपये जमाकर देश व जनता को ठगने वाले सोमैया बाप-बेटे को जेल जाना होगा। राष्ट्रीय भावना की कालाबाजारी करने वाली भाजपा से जवाब मांगना चाहिए। 



बता दें, आईएनएस विक्रांत को 1961 में भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया| यह एक राजसी श्रेणी का विमानवाहक पोत है| आईएनएस विक्रांत ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी पाकिस्तान के नौसैन्य अवरोध में अहम भूमिका निभायी थी| 



2014 में इस जहाज को एक ऑनलाइन नीलामी के जरिए बेच दिया गया था| शिकायतकर्ता ने कहा कि सोमैया ने आईएनएस विक्रांत के लिए निधि एकत्रित करने का एक अभियान चलाया| उन्होंने बताया कि उन्होंने जहाज को बचाने के लिए सोमैया को दान दिया था और भाजपा नेता ने इस मकसद के लिए 57 करोड़ रुपये से अधिक की निधि जुटायी| महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में इस निधि को जमा कराने के बजाय उन्होंने निधि में अनियमितता की| 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।