मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में एक और 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, गौ तस्कर के हाथ में लगी गोली, बिहार -झारखंड में करते थे गोवंशों की सप्लाई

●24 घंटे में नवाबगंज पुलिस की दूसरी मुठभेड़●सलीम गैंग का एक और गुर्गा पुलिस के हाथ लगा●25 हजार का इनामिया सब्बू गिरफ्तार●इनामिया बदमाश सब्बू के हाथ में लगी गोली●कल ही पुलिस ने सलीम को किया था गिरफ्ता…

गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में एक और 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, गौ तस्कर के हाथ में लगी गोली, बिहार -झारखंड में करते थे गोवंशों की सप्लाई
गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में एक और 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, गौ तस्कर के हाथ में लगी गोली, बिहार -झारखंड में करते थे गोवंशों की सप्लाई — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

●24 घंटे में नवाबगंज पुलिस की दूसरी मुठभेड़

●सलीम गैंग का एक और गुर्गा पुलिस के हाथ लगा

●25 हजार का इनामिया सब्बू गिरफ्तार

●इनामिया बदमाश सब्बू के हाथ में लगी गोली

●कल ही पुलिस ने सलीम को किया था गिरफ्तार

●बिहार -झारखंड में करते थे गोवंशों की सप्लाई।



गोंडा: गोंडा में अर्न्तराज्यीय सलीम गैंग का एक और पच्चीस हजार के इनामी गौ तस्कर को रात्रि में पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार घायल कर गिरफ्तार कर लिया है।कल ही पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार किया था|  गैंग के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आज नवाबगंज पुलिस रात्रि गस्त पर थी तभी सूचना मिली कि सब्बू पुत्र इश्तियाक परशुरामपुर रोड निकट कोयला डिपो के पास मौजूद है। जहां घेराबन्दी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो सब्बू द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया था।



पुलिस ने दावा किया कि आत्मरक्षार्थ चलायी गयी गोली से सब्बू को गोली लगी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है। सब्बू एक अर्न्तराज्यीय गौ तस्कर है जो अपने गैंग के सदस्यों के साथ गोवंशीय पशुओं की तस्करी उप्र, बिहार व झारखण्ड राज्यों में किया करता था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गयी है।



नवाबगंज क्षेत्र से 24 गोवंश से लदे एक ट्रक में 4 की मृत्यु हो गयी थी।जिनके बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0-99/22, धारा 419,420,467,468,471 भादवि, 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत हुआ था। थाना नवाबगंज पुलिस ने घटना में संलिप्त गैंग के एक आरोपी अभियुक्त दिलीप यादव को 8 अप्रैल को तथा दूसरे अभियुक्त सलीम को 10 अप्रैल को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी थी। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने 25 हजार रूपये इनाम घोषित किया था।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।