गाजियाबाद में शॉर्ट सर्किट से 'वॉक इन द वुड्स रेस्टोरेंट' में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
गाजियाबाद/साहिबाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित वैशाली सेक्टर-4 के वॉक इन द वुड्स रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कोई हता…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
गाजियाबाद में शॉर्ट सर्किट से 'वॉक इन द वुड्स रेस्टोरेंट' में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद | फ़ोटो: TVL News
गाजियाबाद/साहिबाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित वैशाली सेक्टर-4 के वॉक इन द वुड्स रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग ने समय पर पहुंचकर आग बुझा ली है और मामले में जांच चल रही है।
वैशाली सेक्टर-4 के वॉक इन द वुड्स नाम का रेस्टोरेंट है। दोपहर लगभग एक बजे रेस्टोरेंट के शाफ्ट में अचानक चिंगारी निकली और आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दमकल कर्मियों को दीवार को कटर से काटना पड़ा। साथ ही खिड़कियों को हथौड़े से तोड़ना पड़ा तब वह अंदर घुस पाए। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया है. आग बुझाने के चक्कर में स्टाफ भी धुंए में फंस गया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाल लिया गया।
CFO राहुल कुमार ने बताया, "लगभग 1:13 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई... तत्काल हमारी 3 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं... टीम ने गेट तोड़ते हुए और खिड़कियों से बलपूर्वक कमरे में प्रवेश करते हुए आग पर काबू पाया। धुंआ निकासी का काम किया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।