मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद न्यूज़ : उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की टीम गाजियाबाद ने अजंतापुरम योजना में चार हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की गाजियाबाद स्थित अजंतापुरम योजना में वर्षों से बहुत सारी भूमि पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है।आज टीम निर्माण खण्ड -3 द्वारा गाजियाबाद अजंतापुरम योजना में लगभग…

गाज़ियाबाद न्यूज़ : उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की टीम गाजियाबाद ने अजंतापुरम योजना में चार हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया
गाज़ियाबाद न्यूज़ : उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की टीम गाजियाबाद ने अजंतापुरम योजना में चार हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया | फ़ोटो: TVL News


उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की गाजियाबाद स्थित अजंतापुरम योजना में वर्षों से बहुत सारी भूमि पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है।


आज टीम निर्माण खण्ड -3 द्वारा गाजियाबाद अजंतापुरम योजना में लगभग 4 हेक्टेयर भूमि को कब्जे से मुक्त करवाने का काम किया।


 इस भूमि पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके लगभग 500 अवैध झुग्गी झोपड़ियों का निर्माण कर रखा था और कबाड़ियों की दुकान खोल रखी थी।


परिषद की टीम गाजियाबाद ने अवैध कब्जों को हटाने के दौरान भारी विरोध का  डटकर सामना करते हुए परिषद की बहुमूल्य भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने का कार्य  किया। 


आवास विकास परिषद के अधिक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि उक्त भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 450 करोड़ रुपए है।


अधिक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि कमिश्नर डॉक्टर बलकार सिंह की अवैध निर्माणों व अवैध कब्जों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति व कुशल मार्गदर्शन में पिछले 4 से 6 माह में नवनियुक्त टीम गाजियाबाद ने अभी तक 200 से अधिक अवैध निर्माणों के खिलाफ धरातल पर ठोस कार्रवाई करने का काम किया है,


 साथ ही परिषद की टीम गाजियाबाद ने लगभग 1500 करोड़ रुपए की 12 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाने का कार्य किया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।