मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : रेशम अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 78.80 लाख रुपये

जिले में तैनात उप निदेशक रेशम को साइबर अपराधियों ने संपत्ति जांच का भय दिखाकर 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उनसे करीब 78.80 लाख रुपये वसूल लिए। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस…

गोंडा न्यूज़ : रेशम अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 78.80 लाख रुपये
गोंडा न्यूज़ : रेशम अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 78.80 लाख रुपये — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


जिले में तैनात उप निदेशक रेशम को साइबर अपराधियों ने संपत्ति जांच का भय दिखाकर 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उनसे करीब 78.80 लाख रुपये वसूल लिए। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।  


पुलिस के साइबर सेल को दिए गए शिकायती पत्र में उप निदेशक रेशम रामानंद मल्ल ने कहा है कि 15 जनवरी को उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर एक फोन आया था फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके आधार कार्ड से 29 दिसंबर को दिल्ली से एक सिम कार्ड खरीदा गया है


और उसे नंबर से पैसे मांगना, वीडियो बनाना व एमएमएस बनाने जैसे गैरकानूनी काम किए गए हैं। फोन करने वाले ने उपनिदेशक की द्वारकापुरी पुलिस स्टेशन नई दिल्ली के हेड क्वार्टर से बात भी कराई बात करने वाले ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ 57 केस दर्ज किए गए हैं और दिल्ली आकर उन्हे जमानत करानी पड़ेगी।


खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले जालसाज ने पूछताछ के नाम पर उप निदेशक रेशम को 17 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उनसे कई किश्तों में 78.80 लाख रुपए की वसूली की।


खुद को बचाने के लिए उप निदेशक रेशम बैंक से लोन, दोस्तों से उधार व प्रॉपर्टी बेंचकर जलसाज द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर करते रहे। जब जालसाज ने और दो लाख रुपये की मांग की तो उप निदेशक ने सोमवार को इसकी जानकारी पुलिस के साइबर सेल को दी। पीडित रेशम अधिकारी ने भुगतान किए गए पैसे का बैंक स्टेटमेंट भी पुलिस को सौंपा है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।