मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नरेंद्र मोदी “भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं”: राहुल गांधी

गाज़ियाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “भ्रष्टाचार का चैंपियन” कहा। चुनावी बांड (‘Electoral Bonds’ ) पर पीएम मोदी की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व…

नरेंद्र मोदी “भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं”: राहुल गांधी
नरेंद्र मोदी “भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं”: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

गाज़ियाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “भ्रष्टाचार का चैंपियन” कहा। चुनावी बांड (‘Electoral Bonds’ ) पर पीएम मोदी की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए,राहुल गांधी ने कहा कि यह "दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना"। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि,''नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं! जिन्होंने ‘Electoral Bonds’ के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट चलाया है। 




राहुल गांधी ने कहा कि,'' पीएम मोदी का एएनआई को दिया गया हालिया साक्षात्कार "स्क्रिप्टेड और फ्लॉप शो" था। राहुल गांधी ने कहा,''कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने एएनआई को एक बहुत लंबा इंटरव्यू दिया था. यह स्क्रिप्टेड था, लेकिन फ्लॉप शो था. प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बॉन्ड को समझाने की कोशिश की थी.प्रधानमंत्री का कहना है कि इलेक्टोरल बॉण्ड का सिस्टम पारदर्शिता के लिए लाया गया था |  अगर ये सच है तो सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यवस्था (‘Electoral Bonds Scheme’ ) को क्यों रद्द कर दिया. और दूसरी बात, अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते थे तो आपने बीजेपी को पैसा देने वालों के नाम क्यों छुपाए और आपने उन तारीखों को क्यों छिपाया जिस दिन उन्होंने आपको पैसे दिए थे?'' कॉन्ट्रैक्ट किसी कंपनी को मिलता है, उसके तुरंत बाद कंपनी BJP को चंदा देती है। ।



राहुल गांधी ने आगे कहा,“ इलेक्टोरल बॉण्ड स्कीम (‘Electoral Bonds Scheme’) दुनिया का सबसे बड़ा भष्ट्राचार है। । भारत के सभी कारोबारी इस बात को समझते और जानते हैं और प्रधानमंत्री चाहे कितनी भी सफाई दे दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. क्योंकि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।”



राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव विचारधारा का चुनाव है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा और आरएसएस संविधान को नष्ट कर रहे हैं। '' उन्होंने कहा, "एक ओर, आरएसएस और भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, और दूसरी ओर, INDIA एलायंस और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने और रक्षा करने की कोशिश कर रही है।



राहुल गांधी ने कहा कि, ''चुनाव में 2-3 बड़े मुद्दे हैं- बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी।....बेरोजगारी सबसे बड़ी है और महंगाई दूसरी सबसे बड़ी है, लेकिन भाजपा ध्यान भटकाने में लगी हुई है... न तो प्रधानमंत्री और न ही भाजपा मुद्दों पर बात करती है।''



प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि,''NDA को PDA हराने जा रहा है। जो 2014 में आए थे, 2024 में चले जाएंगे। यूपी वाले स्वागत तो अच्छा करते ही हैं, इस बार ढोल-नगाड़ों के साथ इनकी विदाई भी शानदार करेंगे।



अखिलेश ने कहा कि,''INDIA गठबंधन एक नई उम्मीद है। जिस दिन देश का किसान खुश हो जाएगा, उन्हें सही MSP मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी, उस दिन से गरीबी खत्म होनी शुरू हो जाएगी।  जातिगत जनगणना भी एक जरूरी कदम है, इससे सामाजिक न्याय होगा और लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। '' उन्होंने कहा,'यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक BJP का सफाया होने जा रहा है. BJP की हर बात झूठी निकली. न किसान की आय दोगुनी हुई, न युवाओं को रोजगार मिला, विकास के वादे भी अधूरे हैं. इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनकी पोल खोल दी है. BJP भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है. लूट और झूठ BJP की पहचान बन गई है.'






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।