गाजियाबाद: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। लोगों के घर-घर जाकर और दुकानों में जाकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ,''हमने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 2 सालों में जमीन पर सिर्फ कांग्रेस ही दिखी है, कांग्रेस ने हर तरह का मुद्दा उठाया है। जनता के साथ सिर्फ कांग्रेस ही खड़ी हुई है|
इस बीच उन्होंने ट्विटर पर एक युवक के साथ बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है, जो सेना में भर्ती होना चाहता है। प्रियंका ने गन्ना लेकर जा रहे नौजवान के ट्रैक्टर पर बैठक बातचीत की। जिसका वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तरप्रदेश की असली आवाज।