साहिबादबाद/गाजियाबाद :कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साहिबादबाद में रोड शो और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया| कांग्रेस के प्रवक्ता स्वर्गीय राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी के साथ साहिबाबाद में प्रियंका गांधी ने डोर-टू-डोर कैंपेन और रोड शो किया| यहाँ से संगीता त्यागी कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। संगीता त्यागी स्वर्गीय राजीव त्यागी की पत्नी हैं। (कांग्रेस नेता राजीव त्यागी जी का TV डिबेट के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में निधन हो गया
था)
'''कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने साहिबाबाद में जनसंपर्क कर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट की अपील की। साहिबाबाद के कैम्पेन अभियान में उमड़ी भीड़ का स्पष्ट है संदेश। आ रही है कांग्रेस, बदलने उत्तर प्रदेश''' :कांग्रेस
साहिबाबाद में जनसंपर्क के दौरान प्रियंका गांधी ने एक बच्चे से मिलीं, जिसकी गर्भवती मां को कोरोना काल में अस्पतालों में जगह भी नहीं मिली और मौत हो गई। प्रियंका ने बच्चे समेत परिवार की पीड़ा सुनी और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ,'''चुनाव में 'चर्बी' और 'गर्मी' की नहीं, 'भर्ती' की बात होनी चाहिए। सभी राजनैतिक दलों से आग्रह करती हूँ की जनता के मुद्दों की बात करें।
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में डोर-टू-डोर कैंपेन करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ,'''उ.प्र. में हम पिछले 30 साल में पहली बार सभी 403 सीटों पर लड़ रहे हैं। लॉकडाउन, नोटबंदी आदि के चलते बहुत से छोटे और मध्यम उद्योग बंद होने की कगार पर हैं, उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा। हम ये मुद्दे उठा रहे हैं|
इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद के विजयनगर से डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने दुकानों पर जाकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के युवा इस बार परिवर्तन के लिए तैयार हैं
डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान रास्ते में प्रियंका गांधी ने ट्रैक्टर पर गन्ने लेकर जा रहे एक युवक को रोक लिया। उससे बातचीत की। इस दौरान प्रियंका खुद ट्रैक्टर पर चढ़कर बैठ गईं और उन्होंने ट्रैक्टर चला रहे युवक योगेश चौधरी से बातचीत की।योगेश चौधरी ने उन्हें बताया कि मैं किसान का बेटा हूं। तीन साल हो गए, आर्मी की भर्ती नहीं आई। तोप के गोले बेकार हो गए। बच्चों की उम्र निकल गई। हम युवा परेशान हो गए हैं। बेरोजगारी से परेशान होकर आज लोग आत्महत्या कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने योगेश को अपना घोषणा पत्र पढ़वाया।
प्रियंका गांधी ने इस युवा से बातचीत का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कॉन्फ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती और अन्य भर्तियों को लेकर दुखी हैं। किसान और नौजवान रेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तर प्रदेश की असली आवाज’।