Goa Assembly Election 2022: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को गोवा पहुचें| शुक्रवार की शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संकेलिम में सांखली नगर मैदान, में "निर्धार" वर्चुअल रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने वाले नेताओं को भी चेतावनी दी और कहा कि इस बार के चुनाव में हम धोखेबाज नेताओं को टिकट नहीं देने वाले हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'' इस बार कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि जिन्होंने धोखा दिया है हम उनको टिकट नहीं देने वाले हैं। इस बार हमने नए लोगों को टिकट दिया है। पूर्ण बहुमत के साथ गोवा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,"हमारा पूरा ध्यान रोज़गार पैदा करने पर होगा। हम जानते हैं कि रोज़गार किस प्रकार से पैदा किया जाता है। कांग्रेस पार्टी इसे समझती है। हमने किया भी है। हम एक बार फिर आपको करके दिखा देंगे।"
धोखा देने वालों को टिकट नहीं देने वाले हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा "हमने गोवा की जनता से वादा किया था कि हम दगाबाजों को टिकट नहीं देंगे और हमने इसे निभाया है। हमने नए लोगों को टिकट दिया है और गोवा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा 'विचारधारा की इस लड़ाई में हमें गोवा की जनता से मदद चाहिए। लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। बाकी पार्टियां लड़ाई में नहीं हैं। तो, आपको अपने वोट का नुकसान नहीं करना है। क्योंकि, हर वोट कीमती है| आप कांग्रेस पार्टी को वोट दीजिए और मिलकर लड़िए और एक नया गोवा, नई सरकार बनाइए। जो आपसे मिलकर चले, आपकी सुनकर निर्णय ले- ऐसी सरकार आपको बनानी है|
बता दें कि,''साल 2017 के चुनावों में, कांग्रेस 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना सकी, क्योंकि 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने कुछ निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी|
गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की जाएगी। गोवा के साथ ही उत्तराखंड में भी एक चरण में 14 फरवरी को मतदान किए जाएंगे।
गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)
गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।
कांग्रेस : 17
भाजपा: 13
आप: 00
अन्य: 10