गाजियाबाद: थाना नन्दग्राम पुलिस ने 100 करोड़ की धोखाधडी में मामले में रेड ऐप्पल सोसायटी व मंजू जे0 होम्स प्राइवेट लिमिटेड व आईडिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेडकम्पनी के डायरेक्टर राजकुमार जैन को उनके परिजनों सहित गिरफ्तार को कर लिया है| पुलिस ने बताया कि,'' मुखबिर की सूचना पर नमन जैन पुत्र राजकुमार जैन, अनुशा जैन पुत्री राजकुमार जैन, राजकुमार जैन पुत्र जियालाल जैन, इन्दु जैन पत्नी राजकुमार जैन,' रिषभ जैन पुत्र प्रेमचन्द्र जैन को राजनगर एक्सटेशन से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से असल व फर्जी आधार कार्ड, असल व फर्जी पैन कार्ड व संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) का फर्जी नाम से citizenship card , 4 लैपटाप बरामद हुई हैं। इनके फर्जी सिटिजनशिप कार्ड के संबंध मे अग्रिम कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। अन्य मुकदमो मे कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानो को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचना दे दी गयी है।
आरोपियों द्वारा संयुक्त रुप से फर्जी कम्पनीया तथा उनमे फर्जी डायरेक्टर बनाकर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगो को फ्लैट , प्लाट व उंची ब्याजदर देकर पैसे का निवेश का लालच देकर लोगो से लगभग 100 करोड रुपये की धोखाधडी की गयी व अपने तथा अपने परिवार के सभी व्यक्तियो के फर्जी नामो से आधार कार्ड बनाकर व अपनी पहचान परिवर्तित कर अन्य दस्तावेज तैयार कर जिनकी मदद से संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) का CITIZENSHIP CARD भी बनावाया गया। तथा परिवार सहित देश से फरार होने की फिराक में थे।
इनके द्वारा IDEA BUILDERS PVT LTD , MANJU JHOMES , RED APPLE व इसी तरह की अन्य दर्जनो कम्पनी बनाकर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर एक ही फ्लैट व प्लाट को अन्य अन्य लोगो को अनेको बार बेचकर, व लोगो से निवेश कराने के नाम पर भारी धोखाधडी की गयी। जिसके संबंध मे जनपद गाजियाबाद मे इनके व इनके परिवार के विरुद्ध धोखाधडी व गैंगस्टर एक्ट के लगभग 29 से अधिक मुकदमे पंजीकृत है।
पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने बनाया फर्जी आधार कार्ड
आरोपियों द्वारा अपने आप को गिरफ्तारी से बचाने के लिए अपनी पहचान छुपाने के लिए बनाये गये फर्जी आधार कार्डो का विवरण निम्न प्रकार है..
(1) - नमन जैन पुत्र राजकुमार जैन नि0 सी-10 रामप्रस्थ थाना लिंक रोड गाजियाबाद के स्थान पर रोहित गर्ग पुत्र रमेश गर्ग पुत्र पवन कुमार गर्ग मकान नम्बर 20 F/F, JAND K EXTN J BLOCK, LAXMI NAGAR (EAST DELHI)I
(2)- राजकुमार जैन पुत्र जिया लाल जैन निवासी सी-10, 3 फ्लोर रामप्रस्था कालौनी चन्द्रनगर गाजियावाद के स्थान पर रमेश गर्ग पुत्र पवन कुमार गर्ग मकान नम्बर 20 F/E, J AND K EXTN J BLOCK, LAXMI NAGAR (EAST DELHI)
(3)- ऋषभ जैन पुत्र प्रेमचन्द जैन निवासी सी-10, 3 फ्लोर रामप्रस्था कालौनी चन्द्रनगर गाजियावाद के स्थान पर सन्नी गर्ग पुत्र रामकुमार गर्ग मकान नम्बर 20 FIF, J AND K EXTN J BLOCK, LAXMI NAGAR (EAST DELHI)|
(4)- अनुशा जैन पुत्री राजकुमार जैन निवासी C-10, 3 फ्लोर रामप्रस्था कालौनी चन्द्रनगर गाजियावाद के स्थान पर राखी गर्ग पुत्री रमेश गर्ग मकान नम्बर 20 F/E, JAND K EXTN JBLOCK, LAXMI NAGAR (EAST DELHI)|
(5)- इन्दुजैन पत्नी राजकुमार जैन निवासी सी-10, 3 फ्लोर रामप्रस्था कालौनी चन्द्रनगर गाजियावाद के स्थान पर बोबी गर्ग पत्नी रमेश गर्ग मकान नम्बर 20 F/F, JAND K EXTNJ BLOCK, LAXMI NAGAR (EAST DELHI)|
(6)- अक्षय पुत्र राजकुमार निवासी निवासी C-10, 3 फ्लोर रामप्रस्था कालौनी चन्द्रनगर गाजियावाद के स्थान पर देवेन गर्ग पता E- 103 विक्टोरिया हाईट पीरमूचाला रोङ नियर बालीवुड हाईट21 जिराकपुर, जिराकपुर एसएएस नगर मोहाली पंजाब- 140603|
(7)- प्रतीक जैन पुत्र विजय कुमार जैन निवासी C-10, 3 फ्लोर रामप्रस्था कालौनी चन्द्रनगर गाजियाबाद के स्थान पर राहुल गर्ग पुत्र रवि गर्ग निवासी म0न0-A- 20 गली नम्बर- 1 कृष्णानगर पूर्वी दिल्ली
पैसा इक्ट्ठा कर दूबई मे परमानेन्ट बसने के लिए था प्लानिंग
आरोपियों के कब्जे से अक्षय जैन द्वारा देवेन गर्ग बनकर ICICI BANK मे खाता खुलवाकर चैक बुक व डेबिट कार्ड मिले तथा देवेन गर्ग के नाम पर संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) का CITIZENSHIP CARD भी मिला है। आरोपियों द्वारा यह बताया गया कि हम लोग यहां से पैसा इक्ट्ठा कर दूबई मे ही अपनी असली पहचान छुपाकर अपनी नई पहचान के साथ परमानेन्ट बसने के लिए प्लानिंग कर रहे है।
बरामदगी का विवरण:
1- 4 लैपटाप (APPLE के)
2- 5 मोबाईल फोन (APPLE के )
3- 13 भिन्न भिन्न नामो के असल व फर्जी आधार कार्ड
4- 4 पैन कार्ड
5- 1 चैक बुक (फर्जी नाम से) ICICI BANK की।
6-1 चैक बुक ICICI BANK की।
7- डेबिट कार्ड ICICI BANK
8-1 कार्ड रेजीडेन्ट आईडेन्टी कार्ड यूनाईटेड अरब अमीरात (फर्जी नाम से)