मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, ...भाजपा सरकार जिस तरह असंवेदनशील और निष्क्रिय है, वह निंदनीय

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रूस-यूक्रेन की जंग के दौरान यूक्रेन में आज सुबह गोलाबारी में कर्नाटक के छात्र नवीन शेखरप्पा की मृत्यु पर दुःख प्रकट कर…

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, ...भाजपा सरकार जिस तरह असंवेदनशील और निष्क्रिय है, वह निंदनीय
यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, ...भाजपा सरकार जिस तरह असंवेदनशील और निष्क्रिय है, वह निंदनीय | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रूस-यूक्रेन की जंग के दौरान यूक्रेन में आज सुबह गोलाबारी में कर्नाटक के छात्र नवीन शेखरप्पा की मृत्यु पर दुःख प्रकट करते हुए विचलित करने वाली घटना बताया है। यूक्रेन में बच्चे भूख-प्यास और ठंड से तड़प रहे हैं। वहां सच्चाई भयावह है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भाजपा सरकार जिस तरह असंवेदनशील और निष्क्रिय है, वह निंदनीय है।



अखिलेश यादव ने ने अपने ट्वीट में लिखा,''यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु का समाचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।भावभीनी श्रद्धांजलि!  भाजपा सरकार की ढिलाई की वजह से आज एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है। जनता सब देख रही है, मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन भारतीयों को बचाने का नहीं! दुःखद।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "भारतीय छात्र नवीन की यूक्रेन में जान गंवाने की दुखद खबर मिली| उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना| मैं दोहराता हूं, भारत सरकार को सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना की आवश्यकता है| हर मिनट कीमती है|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations 



कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा, "भारतीय छात्र की मौत की दिल दहला देने वाली घटना के बारे में जानकर मैं बिल्कुल स्तब्ध और व्यथित हूं| नरेंद्र मोदी जी को चुनाव के बजाय युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने पर ध्यान देना चाहिए... स्थिति बद से बदतर होती जा रही है| भारत के उन लाचार छात्रों के साथ पूरा देश खड़ा है... भगवान उन्हें बचाए|


https://www.thevirallines.net/india-news-russia-ukraine-war-indian-student-killed-in-shelling-in-kharkiv-ukraine



नवीन के निधन के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी दुःख जताया है| उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु की खबर बहुत ही दुखदाई है... उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं| ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में साहस दें| प्रियंका गांधी ने कहा- मेरा सरकार से निवेदन है कि हरसंभव प्रयास कर जल्द से जल्द हमारे सभी छात्र-छात्राओं को वापस लाया जाए|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।