मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाजियाबाद: अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर गिरा श्मशान घाट का लेंटर, अब तक 23 की मौत, मलबे से 38 लोगों को निकाला गया

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है| दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है| श्मशान घाट की छत गिरने…

गाजियाबाद: अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर गिरा श्मशान घाट का लेंटर, अब तक 23 की मौत, मलबे से 38 लोगों को निकाला गया
गाजियाबाद: अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर गिरा श्मशान घाट का लेंटर, अब तक 23 की मौत, मलबे से 38 लोगों को निकाला गया | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है| दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है| श्मशान घाट की छत गिरने से कई लोग चपेट में आ गए हैं| हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की खबर है |हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| 




जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में लेंटर गिरने के बाद कई लोग मलबे में दब गए थे|  अब तक 38 लोगों को निकाला गया है| दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत की हो गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है|



मुरादनगर की घटना पर मेरठ की डिविजनल कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने बताया,''मुरादनगर में शेड गिरने से इसमें फंसे 38 लोगों को निकाला गया है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी लोगों का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है। जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी|




CM योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लिया है| उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव क??र्य संचालित करने के निर्देश दिए है| उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराएं|


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। ज़िलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद मौके पर हैं और राहत कार्य कर रहे हैं। घटना दुखद है मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है|




बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता जयराम (उम्र करीब-65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे। तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया|घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।