मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद न्यूज़ : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रचंड होगा जिहाद के विरुद्ध यति संन्यासियों का संघर्ष

ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद में आज पदार्पण हुआ, जहां उन्होंने जगदम्बा महाकाली डासना वाली और महादेव के दर्शन किए। जगद्ग…

गाज़ियाबाद न्यूज़ : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रचंड होगा जिहाद के विरुद्ध यति संन्यासियों का संघर्ष
गाज़ियाबाद न्यूज़ : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रचंड होगा जिहाद के विरुद्ध यति संन्यासियों का संघर्ष | फ़ोटो: TVL News


ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद में आज पदार्पण हुआ, जहां उन्होंने जगदम्बा महाकाली डासना वाली और महादेव के दर्शन किए। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारा आशीर्वाद सदैव उनके साथ है। हम सनातन के प्रति उनके समर्पण और वीरता का उच्च मूल्यांकन करते हैं। अभी मर्यादाओं ने हमें बांध रखा है परंतु अगर सनातन के शत्रुओं ने अपनी सीमाओं का उल्लंघन यूं ही जारी रखा तो हमें भी अपनी मर्यादाओं से ऊपर उठाकर संघर्ष करने में कोई विलंब नहीं होगा। सनातन धर्म की रक्षा के लिए जो भी बलिदान देना पड़े,वो हम खुशी से देंगे। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की इस्लाम संबंधी बातों की सच्चाई की जांच के लिए एक आयोग बनाया जाए ताकि विश्व के सामने सत्य प्रकट हो सके।


जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के आगमन पर उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज हमारे सर्वोच्च धर्माधिकारी हैं।उनका यहां आकर हमें आशीर्वाद देना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनके आशीर्वाद मात्र से हमारे संघर्ष को बहुत बल मिलेगा।अब हम और अधिक ऊर्जा से जिहाद से लड़ सकेंगे और एक दिन जिहाद को खत्म करके ही दम लेंगे। हम जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के चरणों में बस यह निवेदन करना चाहते हैं कि उनके एक इंगित मात्र पर अपने प्राण न्योछावर करके हम स्वयं को सौभाग्यशाली मानेंगे।


शिवशक्ति धाम डासना में यति रणसिंहानंद, यति अभयानंद, दिनेश अग्रवाल, डॉ उदिता त्यागी, सहदेव भगत, पवन सिंहल, पंकज मित्तल, मनोज त्यागी, बहन बीना मित्तल, संजय त्यागी, रविन्द्र त्यागी, एड,सतेंद्र चौहान, शशि चौहान, मोहित नागर, राजेंद्र भड़ाना, विष्णु शुक्ला, अजय अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य भक्तगण उपस्थित थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।