मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CM योगी आदित्यनाथ ने किया 'धरवारा गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' का निरीक्षण, बोले- नए यूपी में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं

गाजीपुर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में 'धरवारा गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' का निरीक्षण किया।नए उत्तर प्रदेश' में 'माफिया' के लिए कोई जगह नहीं है। विकास में बाधक 'माफिया…

CM योगी आदित्यनाथ ने किया 'धरवारा गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' का निरीक्षण, बोले- नए यूपी में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं
CM योगी आदित्यनाथ ने किया 'धरवारा गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' का निरीक्षण, बोले- नए यूपी में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं | फ़ोटो: TVL News

गाजीपुर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में 'धरवारा गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' का निरीक्षण किया।

नए उत्तर प्रदेश' में 'माफिया' के लिए कोई जगह नहीं है। विकास में बाधक 'माफिया संस्कृति' के पूर्णतः निर्मूलन के लिए यूपी सरकार पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश को सिर्फ 'विकास' के नाम पर ही जाना जाएगा। ,उन्होंने बताया, "हमारा प्रयास होना चाहिए कि अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकें। इसके लिए कोई कसर न छोड़ी जाए।"




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरा मानना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे बनेगा यहां पर रोज़गार की ढेर सारी संभावनाएं आगे बढ़ेंगी। हमारे यहां के युवाओं को रोज़गार के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा बल्कि रोज़गार के लिए जिसको आना होगा यहां उत्तर प्रदेश में आएगा|




योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''नए उत्तर प्रदेश में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। जो लोग पूर्वांचल के विकास के लिए बाधक थे उस माफियां संस्कृति को पूरी तरह से तबाह करने के लिए भी सरकार अब पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है| उत्तर प्रदेश को सिर्फ 'विकास' के नाम पर ही जाना जाएगा।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''औद्योगीकरण की दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाकर नौजवानों के लिए रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना है। कोरोना महामारी के बावजूद जिस तत्परता से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है वह देश व दुनिया में उदाहरण बन रहा|एक्सप्रेस-वे पर एयरस्ट्रिप भी बन रही हैं, जिससे कभी इमरजेंसी में बड़े से बड़े विमानों को उतारकर लोगों को सुविधा का लाभ दिया जा सके। 



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'हमारा प्रयास है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 31 मार्च से 15 अप्रैल, 2021 के बीच बनकर तैयार हो जाए|समृद्धि और खुशहाली का मार्ग विकास से ही मिल सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि की रीढ़ बनने जा रहा है। यह व्यापक संभावनाओं का एक क्षेत्र बनेगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।