मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट: दिसंबर 2023 तक यूपी के हर शहर/गांव तक पहुंच जाएंगी Jio 5G सेवाएं , मुकेश अंबानी ने किया ऐलान

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये। लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्…

यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट: दिसंबर 2023 तक यूपी के हर शहर/गांव तक पहुंच जाएंगी Jio 5G सेवाएं , मुकेश अंबानी ने किया ऐलान
यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट: दिसंबर 2023 तक यूपी के हर शहर/गांव तक पहुंच जाएंगी Jio 5G सेवाएं , मुकेश अंबानी ने किया ऐलान | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये। लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, “जियो 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा|



 कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि भारत उल्लेखनीय उद्यमशीलता और नवाचार दिखा रहा है। उन्होंने देश के आर्थिक परिदृश्य में नई ऊर्जा का संचार करने का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया।



 मुकेश अंबानी ने कहा कि इस वर्ष के बजट ने भारत के एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने की आधारशिला रखी है। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय के लिए अधिक आवंटन से आर्थिक विकास तथा सामाजिक कल्याण और अधिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में काफी बदलाव आया है और प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता एवं क्रियान्वयन पर ध्यान केन्द्रित करने से एक साहसिक नया भारत आकार ले रहा है। 



टाटा संस के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जहां भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। "यह केवल आर्थिक विकास नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री ने 360-डिग्री विकास को सक्षम किया है।" उन्होंने कहा कि अवसंरचना और खपत के जरिये बजट का आवंटन विकास सुनिश्चित करेगा और हम ग्रामीण विकास भी देखेंगे। 



ज्यूरिख एयरपोर्ट एशिया के सीईओ डेनियल बिर्चर ने कहा कि जिस तरह भारत आजादी के 75 साल मना रहा है, उसी तरह ज्यूरिख एयरपोर्ट भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने भारत के साथ लंबे समय से चली आ रही साझेदारी का उल्लेख किया, जब ज्यूरिख हवाई अड्डे ने दो दशक पहले बेंगलुरु हवाई अड्डे के विकास में सहयोग किया था और वर्तमान में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास कर रहा है। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे के साथ नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीधे सड़क-संपर्क को रेखांकित किया। 



डिक्सन टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष सुनील वचानी ने कहा कि भारत में बेचे जाने वाले लगभग 65 प्रतिशत मोबाइल फोन, उत्तर प्रदेश में निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य को विनिर्माण केंद्र बनाने का श्रेय उत्तर प्रदेश सरकार की गतिशील नीतियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज डिक्सन टेक्नोलॉजीज लगभग 100 अरब डॉलर मूल्य के मोबाइल फोन का निर्यात करने पर विचार कर रही है। सभी उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में उभर रहे अवसरों के प्रति आशावाद की भावना व्यक्त की।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।