मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: अब गाजीपुर में गंगा नदी में उतराती मिलीं दर्जनों लाशें, इलाके में दहशत

गाजीपुर:कोरोना महामारी के बीच नदी में कई जगहों पर शव मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है| बिहार के बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले स्थित गंगा नदी में तैरते हुए शव दिखाई दिए। कोरोना महामारी क…

उत्तर प्रदेश: अब गाजीपुर में गंगा नदी में उतराती मिलीं दर्जनों लाशें, इलाके में दहशत
उत्तर प्रदेश: अब गाजीपुर में गंगा नदी में उतराती मिलीं दर्जनों लाशें, इलाके में दहशत | फ़ोटो: TVL News

गाजीपुर:कोरोना महामारी के बीच नदी में कई जगहों पर शव मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है| बिहार के बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले स्थित गंगा नदी में तैरते हुए शव दिखाई दिए। कोरोना महामारी के बीच नदियों में बड़ी संख्या में शव मिलने से लोगों में दहशत है।




गाज़ीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में लोगों के शव मिले। गाज़ीपुर के ज़िलाधिकारी एम.पी.सिंह ने बताया, "हमारे अधिकारी मौके पर हैं। हम जांच करा रहे हैं कि ये शव कहां से आए हैं और इनकी संख्या कितनी है।




बक्सर के बाद अब यूपी-बिहार बॉर्डर के गहमर गांव के पास गंगा नदी में दर्जनों लाशें मिली हैं| इतनी बड़ी संख्या में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया| गाजीपुर से बिहार की तरफ बहने वाली गंगा नदी गहमर गांव से होकर गुजरती है। कोरोना काल में ज्यादातर लोग लाशों को जला नहीं रहे हैं, लोग ज्यादातर जल प्रवाह कर दे रहे हैं| 




उधर, हमीरपुर जिले में यमुना नदी में शव नजर आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और यह संदेह भी जताया गया कि यह कोविड-19 से जान गंवाने वालों की लाशें हैं। हालांकि, सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया| 



हमीरपुर के जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘लोगों से बातचीत तथा शव को देखने से प्रथम दृष्टया ये कोरोना वायरस से हुई मृत्यु से संबंधित नहीं पाए गये, क्योंकि शव के ऊपर सामान्य परंपरागत शवों के कपड़े थे और किसी भी शव पर कोरोना से मृत्यु होने पर की जाने वाली पैकिंग नहीं थी।’उन्होंने कहा कि सभी शवों को सम्मानजनक तरीके से निस्तारित करा दिया गया है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।