नई दिल्ली: Goa Assembly Election 2022: कांग्रेस ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की है। कांग्रेस ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लेकर 5 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है। गोवा में कांग्रेस उम्मीदवारों की यह पांचवी सूची है| कांग्रेस ने अब तक 40 विधानसभा सीटों के लिए 31 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है|
इससे पहले, कांग्रेस ने 17 दिसंबर को पहली सूची जारी की थी, 9 जनवरी को दूसरी सूची, जबकि तीसरी और चौथी सूची 18 जनवरी को जारी की थी| पहली सूची के तहत आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया| जबकि दूसरी सूची के तहत सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया |
कांग्रेस ने 18 जनवरी को जारी तीसरी सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ। इसके बाद मंगलवार देर रात दो और उम्मीदवारों की सूची जारी की है| चौथी सूची में पार्टी ने नुवेम विधानसभा से एलेक्जियो सीक्वेरिया और वेलिम सीट से सेवियो डी सिल्वा को उम्मीदवार बनाया है|
कांग्रेस पार्टी की तीसरी सूची के तहत बिचोलिम से मेघाश्याम राउत, थिविम से अमन लोतिल्कर, कालान्गुते से माइकल लोबो, पोरवोरिम से विकास प्रभुदेसाई और सेंट आंद्रे से एंथनी एल फर्नांडेस को मैदान में उतारा गया है| इसके अलावा, सांकेलिम से धर्मेश सगलानी, मरकाइम से लवू ममलेकर, संगुएम से प्रसाद गांवकरी और कानाकोना से जनार्दन भंडारी को टिकट दिया गया है|
5 उम्मीदवारों के नाम
इससे पहले, कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल रहे| पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया| वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया| कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी|
राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे| 10 मार्च को मतगणना होगी| इस बार गोवा में चुनावी मुकाबला कड़ा होने वाला है, क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में होने वाली है| वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी इस बार गोवा में चुनाव लड़ रही है|
बता दें कि गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।
गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)
भाजपा: 13
कांग्रेस : 17
आप: 00
अन्य: 10