गोवा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को गोवा पहुंची| प्रियंका गांधी ने गोवा के असोलना में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोरपिला के कुल देवता सप्तकुटेश्वर के मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर गोवा की जनता की खुशहाली, देश-प्रदेश की प्रगति की मंगलकामना की। इसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दक्षिण गोवा के मोरपीरला गांव में आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ मुलाक़ात की।
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''बीजेपी ने अपने भले के लिए गोवा के तमाम संसाधनों का दोहन किया है. पानी की आपूर्ति दिन में केवल 20 मिनट ही होती है। उनके पास राज्य के लोगों के बारे में सोचने का समय नहीं है, उनका एकमात्र ध्यान चुनाव जीतने पर है| प्रियंका गांधी ने कहा कि,''अगर यहां हमारी सरकार बने तो हम पूरी तरह से जनता की सेवा में लगेंगे। भाजपा की सरकार ने यहां के संसाधनों का शोषण किया है। आज की सरकार जनता के लिए काम नहीं करती है, वह अपने गिने-चुने उद्योगपती दोस्तों के लिए काम करती हैं|
'Maand के मोरपिला गांव में आदिवासी महिलाओं के साथ बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया कि अगर कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो महिलाओं को नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा| प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी गोवा की सत्ता में आती है तो वह महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देंगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''जो-जो बात आपने उठाई हैं, जो आपकी समस्याएँ हैं; इनका समाधान क्या है? इनका समाधान ये है कि जो सरकार आएगी उसे आपके लिए काम करना पड़ेगा; लेकिन आजकल गोवा में जो सरकार है वो ऐसी सरकार नहीं है जो जनता के लिए काम कर रही है | जो सरकार गोवा में है वो अपने लिए काम कर रही है; वो चाहती है कि किसी भी हालत में सत्ता होनी चाहिए; अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को जो भी देना होता है दे देते हैं; लेकिन आप जो काम कर???े हैं उसके लिए कोई सुविधा नहीं दी गई |
उन्होंने कहा,''आप काजू की खेती करते हैं इसके लिए आपको कोई सुविधा नहीं दी गयी; ये काम पहले ही हो जाने चाहिए थे, लेकिन अभी तक नहीं हुए हैं। आपके यहाँ के विधायक ने भी कोई काम नहीं किया |
प्रियंका गांधी ने कहा,'कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि वो आपके लिए काम करेंगे ही; आपने पानी की समस्या की बात की, आपने स्पोर्ट्स ग्राउंड की समस्या की बात की; ये सब अधिकार हैं, ये सब अगर सरकार करती है तो कोई अहसान नहीं करती है; वह तो सरकार का कर्तव्य है|
उन्होंने कहा,'''शिक्षा के लिए, पानी, सड़कें ये सब आपके अधिकार हैं; जब आप सही सरकार चुनेंगे तभी आपको ये सब अधिकार मिलेंगे; लेकिन अगर आप ऐसी सरकार चुनेंगे जिन्हें आपके अधिकारों की परवाह ही नहीं है, जो सिर्फ सत्ता में रहना चाहते हैं तो ये आपके लिए काम नहीं करेंगे| सरकार का काम होता है कि आपको रोजगार दिलवाए, आपको आगे बढ़ाए, आपके गाँव में जो समस्याएं हैं उनको सुलझाए; आपको ऐसी सरकार चुननी ही पड़ेगी और खासतौर से इस बार, जो आपके लिए काम करे|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''जब सरकार जनता से पूछती है, समझती है कि जनता की क्या समस्याएं हैं, उसे सुलझाने का काम करती है तभी जनता आगे बढती है और जनता का विकास होता है | आपने रोजगार की बात की, तो मैं आपको बता दूं कि जब मैं यहाँ आ रही थी और नेताओं से बात कर रही थी तब वो मुझे बता रहे थे कि जो सरकारी नौकरियां मिलेंगी, उसमें से 30% महिलाओं को ही मिलेंगी|