पणजी: Sonali Phogat DeathCase: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। बढ़ती मांगों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगट की मौत से जुड़े मामले को सीबीआई को सौंपा जाएगा।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सोनाली फोगट मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्थानांतरित करने का अनुरोध करेंगे। सावंत ने कहा,'' सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट की मांग को ध्यान में रखते हुए आज हम इस केस को CBI को दे रहे हैं|
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा,''सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले की जांच जारी है। हमारी पुलिस मामले की जांच बहुत अच्छी तरह से कर रही है। गोवा पुलिस को बहुत अच्छे संकेत भी मिले हैं मगर उनकी (सोनाली फोगाट) बेटी की मांग को ध्यान में रखते हुए आज हम इस केस को CBI को दे रहे हैं|
सोनाली फोगाट की बेटी बोलीं- हमें सरकार से कोई उम्मीद नहीं, सीबीआई जांच हो
रविवार को मृतक सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने अपनी मां की मौत की जांच CBI को सौंपने की मांग की थी| यशोधरा ने कहा,'हम चाहते हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच हो. हमें अब सरकार पर भरोसा नहीं है।
हरियाणा के हिसार में सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने कहा,'हमारी मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो। हमें सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा चाहिए|
सोनाली फोगाट हत्या की सीबीआई जांच की मांग की
प्रोफेशनल तरीके से जांच की जा रही है: गोवा के मुख्यमंत्री
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें:सोनाली डेथ केस में दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
हत्या के लिए सोनाली को गोवा लाया गया था: रिंकू