नई दिल्ली: कांग्रेस के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि,''कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे। RSS का एक-एक स्वयंसेवक भारत माता की वैभव के लिए जीता है। RSS भारत के संस्कार और संस्कृति का ध्वज वाहक है। वे जितना जलेंगे संघ उतना ही सांस्कृतिक फैलाव करेगा|
कांग्रेस के ट्वीट पर RSS के डॉ मनमोहन वैद्य ने कहा कि,'वे लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं। उनके बाप-दादा ने संघ का बहुत तिरस्कार किया और अपनी पूरी ताकत के साथ संघ को रोकने का प्रयास किया। मगर संघ रुका नहीं, संघ लगातार बढ़ रहा है|
सोमवार को कांग्रेस ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, “ देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना है। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। भारत जोड़ो यात्रा. "| ट्वीट के साथ ''एक जलती हुई खाकी शॉर्ट'' की तस्वीर पोस्ट की, जिसे आमतौर पर भाजपा के वैचारिक स्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों द्वारा पहना जाता है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि,''ये टीशर्ट और अंडरवियर पर टिप्पणी बिल्कुल बचकाना था, अगर मैं इसकी असलियत बता दूं तो आप हंसेंगे। मैं इस पर नहीं बोलना चाहता हूं। अगर वो इसे मुद्दा बनाना चाहते हैं तो ये बिल्कुल साफ है कि वो घबराए हुए हैं| भाजपा कभी कंटेनर, कभी शर्ट, कभी जूतों को मुद्दा बनाना चाहती है, इससे साफ है कि भाजपा घबराई हुई है|