मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी से खेती जनि कराई' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज का जादू खूब चल रहा है। वह नए-नए गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से लेकर आती रहती हैं, जिसे सुनकर श्रोता झूम उठते हैं। वहीं…

गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी से खेती जनि कराई' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी से खेती जनि कराई' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज का जादू खूब चल रहा है। वह नए-नए गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से लेकर आती रहती हैं, जिसे सुनकर श्रोता झूम उठते हैं। वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपने हुस्न और अदा का जलवा बिखर कर सबको दीवाना बना देती हैं और अलग-अलग गानों में वह अपनी अदाकारी से महफिल जमा देती हैं। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में एक और नया भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी से खेती जनि कराई' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में रेड और ब्लू साड़ी पहने काजल त्रिपाठी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। वह अपने डांस स्टेप्स और कातिल अदा से सबका मन मोह रही हैं। यही वजह है कि दिन ब दिन उनके फैंस फॉलोइंग बढ़ते ही जा रहे हैं और वह करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। उनकी अदा पर हर कोई फिदा हो जाता है। इस गाने का फिल्मांकन कमाल का किया गया है।




इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा पत्नी अपने पति से बहुत प्यार करती है। उसका पति सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा है। जबकि उसका पिता उससे खेती का काम करवाना चाहता है। तब उसकी तरफदारी करते हुए उसकी पत्नी काजल त्रिपाठी अपने ससुर से कहती है कि...

'भरातारे फारम करेले तैयारी, लगले में लागि जाई जॉब सरकारी, सुनी ए ससुर जी कुछ अउरी दिन मंहटियाईं, पढ़ल लिखल बलमुआ से खेती जनि कराईं, पढ़ल लिखल बलमुआ से खेती जनि कराईं...'



वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'राजा जी से खेती जनि कराई' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।