मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : जांच के बाद लेखपाल हुए निलंबित , पहले 5 हजार फिर 10 हजार मांगी रिश्वत

उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगना लेखपाल को भारी पड़ गया। समाधान दिवस में मिली शिकायत की जांच में आरोपी की पुष्टि होने पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिय…

गोंडा न्यूज़ : जांच के बाद लेखपाल हुए निलंबित , पहले 5 हजार फिर 10 हजार मांगी रिश्वत
गोंडा न्यूज़ : जांच के बाद लेखपाल हुए निलंबित , पहले 5 हजार फिर 10 हजार मांगी रिश्वत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगना लेखपाल को भारी पड़ गया। समाधान दिवस में मिली शिकायत की जांच में आरोपी की पुष्टि होने पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।


निलंबित लेखपाल को तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है और बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।


मनकापुर तहसील के ग्राम पंचायत धुसवा खास के रहने वाली कलावती ने एक फरवरी को संपूर्ण समाधान में जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा था कि उनकी माता जगपता का 28 अगस्त 2024 को निधन हो गया था।


उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए उन्होंने तीन बार 26 सितंबर, 26 अक्टूबर 2024 और 10 जनवरी 2025 को आवेदन किया, लेकिन लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कथित रूप से ₹5000 की रिश्वत लेकर भी उनका आवेदन खारिज कर दिया।


इतना ही नहीं, जब उन्होंने दोबारा आवेदन किया, तो लेखपाल ने ₹10,000 की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की।


शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीएम नेहा शर्मा ने मामले की जांच कराई, तो आरोप सही पाए गए।


आरोपी लेखपाल विनोद श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान लेखपाल को तहसील कार्यालय मनकापुर से संबद्ध किया गया है और बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।