मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भतीजे अरहान खान के शो 'दम बिरयानी' में सलमान खान ने की दिल खोलकर बात!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अपने भांजे अरहान खान के चैट शो 'दम बिरयानी' में नजर आए, जहां उन्होंने खुलकर बातें कीं और इमोशनल भी हुए। अरहान, जो अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं,अपने इस…

भतीजे अरहान खान के शो 'दम बिरयानी' में सलमान खान ने की दिल खोलकर बात!
भतीजे अरहान खान के शो 'दम बिरयानी' में सलमान खान ने की दिल खोलकर बात! | फ़ोटो: TVL News



बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अपने भांजे अरहान खान के चैट शो 'दम बिरयानी' में नजर आए, जहां उन्होंने खुलकर बातें कीं और इमोशनल भी हुए। अरहान, जो अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं,


अपने इस नए शो को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले उनके शो में उनके पिता अरबाज खान और चाचा सोहेल खान नजर आ चुके हैं, जिसके बाद यह एपिसोड वायरल हो गया था।


शो में सलमान खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। करियर से लेकर लव लाइफ और परिवार तक, उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। खास बात ये रही


कि सलमान ने अपने परिवार यानी खानदान से जुड़ी कुछ अनसुनी और इमोशनल यादें भी सुनाईं। अपने माता-पिता और भाइयों के साथ उनकी बॉन्डिंग कितनी गहरी है,


ये उनकी बातों से साफ झलक रहा था। इस एपिसोड में सलमान का ऐसा साइड देखने को मिला, जो आमतौर पर फैंस के सामने कम ही आता है, और यही बात इसे और भी खास बना देती है।


इन सब के बीच, सलमान खान अपनी मच अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज़ की तैयारी में जुटे हैं, जो ईद 2025 पर धमाका करने वाली है। इस फिल्म को ए. आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है और इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।


फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक माना जा रहा है। ईद पर भाईजान का जलवा देखने के लिए लोग अभी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।