मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

गोंडा न्यूज़ : जिगना में वार्षिकोत्सव व शारदा संगोष्ठी का हुआ आयोजन छात्रों ने शानदार प्रस्तुति से मचाई धूम मिला प्रशस्ति पत्र, शामिल हुए तमाम अधिकारी

आज दिनांक 03 अप्रैल 2025 को गोंडा जिले के शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय जिगना बाजार में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम की शुभारंभ खंड विकास…

गोंडा न्यूज़ : जिगना में वार्षिकोत्सव व शारदा संगोष्ठी का हुआ आयोजन छात्रों ने शानदार प्रस्तुति से मचाई धूम मिला प्रशस्ति पत्र, शामिल हुए तमाम अधिकारी
गोंडा न्यूज़ : जिगना में वार्षिकोत्सव व शारदा संगोष्ठी का हुआ आयोजन छात्रों ने शानदार प्रस्तुति से मचाई धूम मिला प्रशस्ति पत्र, शामिल हुए तमाम अधिकारी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


आज दिनांक 03 अप्रैल 2025  को गोंडा जिले के शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय जिगना बाजार में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी बड़े ही धूमधाम से मनाया  गया  ।


कार्यक्रम की शुभारंभ खंड विकास अधिकारी विजय मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित हुए सभी 10 विद्यार्थियों को एवं कक्षा 6,7,8 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , खंड विकास अधिकारी मुजेहना और ग्राम प्रधान जिगना के द्वारा संयुक्त रूप सम्मानित किया गया । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पांच बच्चों का नामांकन करते हुए नव प्रवेशी बच्चों को स्टेशनरी किट भी प्रदान किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विषम परिस्थिति होने के बावजूद भी विद्यालय के इतने सारे छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल होना विभाग एवं विद्यालय के लिए गौरव की बात है। कार्यकाल पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्ति शिक्षक सत्यनारायण दुबे जी एवं ए आरपी गणों का भी सम्मान कर विदाई कार्यक्रम किया गया और विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक यशपाल वर्मा ,सहायक अध्यापक मनीष चौहान,अनुदेशक योगेश जायसवाल ,शिवकरण वर्मा,राजेश सिंह के कार्यों प्रशंसा की । कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के  ब्लॉक पदाधिकारी कुलदीप पाठक, तोता राम पांडे,शरद सिंह,राहुल वर्मा, राम भवन वर्मा,कुलदीप शुक्ला, विशाल वर्मा , अशोक त्रिपाठी, और  एo आरo पीo महेश कुमार चौधरी,अम्बरीष कुमार, ऊषा वर्मा


दिनेश पाल, राहुल तिवारी,विमल मेहरा, प्रशांत सिंह,  अब्दुल हलीम  , राजकुमार मौर्य,बलजीत वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, काली प्रसाद वर्मा, विनोद यादव,धर्मवीर,अमित वर्मा,सुजीत त्रिपाठी, तुलसीराम शुक्ला, राम किंकर सिंह,गंगा राम वर्मा, नवल किशोर पांडेय,इकबाल हुसैन, भुवन मणि त्रिपाठी,शिव कुमार,मानिक चन्द पटेल,शिवम् पाठक,प्रेम नारायण पांडे,राधे श्याम भारती , विजय तिवारी आदि सभी अध्यापक उपस्थित रहे ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।