मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : पुलिस ने गैर इरादतन मर्डर का पुलिस ने किया सफल खुलासा दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात स…

गोंडा न्यूज़ : पुलिस ने गैर इरादतन मर्डर का पुलिस ने किया सफल खुलासा दो गिरफ्तार
गोंडा न्यूज़ : पुलिस ने गैर इरादतन मर्डर का पुलिस ने किया सफल खुलासा दो गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना को0तरबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-68/2025, धारा 105, 351(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तगण- 01. अमन पाण्डेय, 02. दीपक पाण्डेय को महंगीपुरवा भगवानदीन यादव की बगिया से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल व उनके निशानदेही पर आलाकत्/ल लोहे की पाइप बरामद किया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण-


वादी अनिल कुमार पुत्र रामहरक निवासी ग्राम रेतादल सिंह थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली तरबगंज पर सूचना दिया गया कि वह अपने चचेरे भाई सत्यम उर्फ मुसऊ अपने गाँव के अन्य लोगो के साथ निमन्त्रण में कुर्मिनपुरवा गया था। निमन्त्रण से लौटते समय मोटरसाइकिल पर सवार पीछे बैठा अज्ञात व्यक्ति उसके चचेरे भाई के सिर पर डण्डे से प्रहार कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। जिसे दवा इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले गया जहाँ डाक्टरों द्वारा मृ'त घोषित कर दिया गया। मृतक का पंचायतनाम व पोस्टमार्टम की कार्यवाही थाना कोतवाली नगर से कराया जा चुका है। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-68/2025, धारा 105, 351(2) बीएनएस बनाम  बइस्तवाह संजय व मोटरसाइकिल सवार अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में पुलिस एसओजी/सर्विलांस सहित टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक को0तरबगंज को घटना का शीघ्र सफल अनावरण कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।


आज दिनांक 03.04.2025 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान मैनुअल व तकनीकि साक्ष्य के आधार घटना के सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. अमन पाण्डेय, 02. दीपक पाण्डेय को महंगीपुरवा भगवानदीन यादव की बगिया से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल व उनके निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे की पाइप बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण 01. अमन पाण्डेय, 02. दीपक पाण्डेय दोनो दोस्त है। तथा दिनांक 05.03.2025 की शाम को दोनो तरबगंज बाजार जाकर शराब पी उसके बाद वापस घर आ रहे थे कि नशे के कारण मोटरसाइकिल से लड़खड़ाकर गिर गये । जिसे देखकर रास्ते में पैदल जा रहे व्यक्तियों द्वारा हंस दिया गया। जिससे क्षुब्ध होकर अभियुक्तों द्वारा पास के कबाड़ी के दुकान से एक लोहे की पाइप ली और उन्ही व्यक्तियों में से एक व्यक्ति(सत्यम उर्फ मुसऊ) के सिर पर अमन द्वारा लोहे की पाइप से तेज प्रहार कर दिया। जिससे उसको जमीन पर गिरता देखकर दोनो अभियुक्त मौके से मोटरसाइकिल से फरार हो गए तथा लोहे की पाइप को बलुहा झाड़ी में फेक कर घर चले गये ।  


गिरफ्तार अभियुक्तगण-


01. अमन पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी रघुनाथपुर, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा ।


02. दीपक पाण्डेय पुत्र राकेश पाण्डेय निवासी रघुनाथपुर, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा ।


बरामदगी


01. 01 अदद लोहे की पाइप(आलाकत्ल)


02. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल नम्बर UP43BC4995 बरामद

पंजीकृत अभियोग-


01. मु0अ0सं0-68/2025, धारा 105, 351(2) बीएनएस थाना कोतवाली तरबगंज जनपद गोण्डा ।


गिरफ्तार कर्ता टीम-


01. उ0नि0 कामेश्वर राय


02.उ0नि0 अजय कुमार तिवारी


03. हे0का0 शैलेन्द्र यादव


04.  हे0का0 इमरान अली


05. का0 पंकज यादव


06. का0 प्रदीप मौर्या


07. का0 अंकित राय  






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।