मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : आज आयेंगे सीएम योगी, विश्व आर्द्रभूमि दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

योगी आदित्यनाथ आज गोंडा आ रहे हैं। वह वजीरगंज के पार्वती आरगा के रामसर साइट पर आयोजित हो रहे विश्व आर्द्र भूमि दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री सुबह 10.25 बजे पार्वती आरगा साइट पर बने हेलीप…

गोंडा न्यूज़ : आज आयेंगे सीएम योगी, विश्व आर्द्रभूमि दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
गोंडा न्यूज़ : आज आयेंगे सीएम योगी, विश्व आर्द्रभूमि दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


योगी आदित्यनाथ आज गोंडा आ रहे हैं। वह वजीरगंज के पार्वती आरगा के रामसर साइट पर आयोजित हो रहे विश्व आर्द्र भूमि दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री सुबह 10.25 बजे पार्वती आरगा साइट पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे‌।


मुख्यमंत्री एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे और विश्व आर्द्र भूमि दिवस कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए जाने वाले स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे‌।


सीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रशासनिक अमले के साथ स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह खुद कार्यक्रम स्थल पर डटे हैं।


प्रति वर्ष आर्द्रभूमि के संरक्षण व लोगों में जागरूकता लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।


इस बार इसकी मेजबानी गोंडा स्थित पार्वती-अरगा को मिली है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस इस बार पार्वती आरगा को रामसर साइट पर आयोजित होगा।


केंद्रीय विदेश, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह के प्रयास से आयोजित हो रहे इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में सीएम योगी उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह,वन पर्यावरण, जलवायु राज्य मंत्री भूपेंद्र यादव, यूपी सरकार के वन मंत्री अरुण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व वेटलैंड्स एक्सपर्ट शामिल होंगें।


मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है‌। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार का नये द्वार खुलेंगे साथ ही‌ इस मेजबानी से पार्वती-अरगा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी।


पार्वती अरगा रामस??? साइट पर आयोजित विश्व आर्द्र दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के तरफ से तैयार किया जा रहे उत्पादों की बिक्री के लिए डिजिटल सेवा का भी शुभारंभ करेंगे।


केंद्रीय विदेश, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने इन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए  अमेजन के साथ अनुबंध कराया है।


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए


आरगा ब्रांड के उत्पाद अब ई कॉमर्स साइट अमेजन पर बिकेंगे। यह डिजिटल सेवा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में कारगर सिद्ध होगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।