मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं: मनोज पाठक

Gonda महिला कल्याण विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर में ‘एक दिन नारी के नाम’ के तहत कन्या जन्मोत्सव के साथ-साथ शक्ति संवाद व पौधरोपण कार्यक्…

गोंडा न्यूज़ : नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं: मनोज पाठक
गोंडा न्यूज़ : नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं: मनोज पाठक — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

Gonda  महिला कल्याण विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर में ‘एक दिन नारी के नाम’ के तहत कन्या जन्मोत्सव के साथ-साथ शक्ति संवाद व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मनकापुर कोतवाल मनोज पाठक ने कहा कि हम सभी को नारी सम्मान करना चाहिए, नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है।


उन्होंने महिलाओं से संवाद भी किया। इसके बाद सीएचसी पर जन्म लेने वाली 21 बालिकाओं के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

उन्होंने बालिकाओं की मां व परिजनों से उनकी बेहतर देखभाल की अपील की। संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा ने बताया कि समस्त 21 बालिकाओं को तौलिया, कपड़ा किट वितरित किया गया।


केन्द्र प्रशासक चेतना सिंह ने सभी को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा ने सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी कठिनाई में फंसे बच्चे की मदद के लिए कोई भी टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर जानकारी देकर मदद कर सकता है।


इस दौरान काउंसलर नीतू त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज राव, केस वर्कर मुकेश कुमार, डॉ. रवीश, डॉ नीरज, सोमेश मिश्रा, बीपीएम सौरभ पाण्डेय, एआरओ चंचल, बीसीपीएम व आशा आदि लोग मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।