समाज कल्याण विभाग के निर्देशन में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, जेल रोड गोण्डा (नवीन एवं पुराना) में व्यापक स्तर पर मरम्मत और सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इन कार्यों से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
छात्र हित में किए गए प्रमुख कार्य:
1000 लीटर की पानी की टंकी और RO मशीन की स्थापना
लाइट और आवश्यक स्थानों पर LED लाइट की व्यवस्था
छात्रावास के लॉन की सफाई और बागवानी कार्य शुरू
वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण
रसोईघर का नवीनीकरण और टाइल्स लगाकर नया स्वरूप
छत व जल निकासी की मरम्मत, सभी टोटियों को बदला गया
छात्रावास में यह सुधार छात्रों के जीवन को और अधिक आरामदायक बनाएंगे,
जिससे वे निर्बाध रूप से अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।