मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : नवविवाहिता की गला रेतकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरेली गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसके गले पर किसी तेज धार वाले हथिया?? का गहरा जख्म है।उसकी मौत को लेकर चर्चा है कि पति संदेह के…

गोंडा न्यूज़ : नवविवाहिता की गला रेतकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप
गोंडा न्यूज़ : नवविवाहिता की गला रेतकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरेली गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसके गले पर किसी तेज धार वाले हथिया?? का गहरा जख्म है।उसकी मौत को लेकर चर्चा है कि पति संदेह के दायरे में है। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरदयालपुर (श्रीदत्तगंज) जनपद बलरामपुर का मूल निवासी मोहम्मद नसीम, इटियाथोक थाना क्षेत्र के बरेली गांव स्थित अपने ससुराल में काफी अरसे से रह रहा था। उसका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही मोहर्रम अली की बेटी सकीना (22) के साथ हुआ था। स्वजनों की मानें तो शादी के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी कड़ी में रविवार शाम को सकीना और नसीम के बीच मोबाइल की बात को लेकर नोक-झोंक भी हुई थी।इसी बीच सकीना अपने घर से अचानक गायब हो गई। स्वजनों के काफी तलाश करने पर वह नहीं मिली। लेकिन देर शाम घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बाग में आम के पेड़ के नीचे सकीना का रक्त रंजित शव पड़ा था और उसके गले पर गहरा जख्म था। यह मंजर देखकर स्वजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस,फॉरेंसिक टीम व विभागीय उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर देर रात ही मर्च्युरी भिजवा दिया था। इधर सकीना की मौत को लेकर पिता मोहर्रम अली और चाचा शहजाद ने अपने ही दामाद नसीम पर संदेह होने की बात कही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत का कहना है कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम लगाई गई है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।