मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : डीएम नेहा शर्मा की पहल से ‘शक्ति रसोई’ की शुरुआत: जरूरतमंदों को जिला अस्पताल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

अब जिला अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ते दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर ‘शक्ति रसोई’ की शुरुआत की जा रही है। 6 मार्च को जिला…

गोंडा न्यूज़ : डीएम नेहा शर्मा की पहल से ‘शक्ति रसोई’ की शुरुआत: जरूरतमंदों को जिला अस्पताल में मिलेगा पौष्टिक भोजन
गोंडा न्यूज़ : डीएम नेहा शर्मा की पहल से ‘शक्ति रसोई’ की शुरुआत: जरूरतमंदों को जिला अस्पताल में मिलेगा पौष्टिक भोजन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


अब जिला अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ते दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर ‘शक्ति रसोई’ की शुरुआत की जा रही है। 6 मार्च को जिला अस्पताल परिसर में इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस रसोई का संचालन दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत किया जाएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक संसाधन सूडा (SUDA) द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।


पौष्टिक भोजन के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार

इस रसोई का संचालन ‘रंजना स्वयं सहायता समूह’ द्वारा किया जाएगा, जिसमें सीमा, नुसरत और  सोनी शामिल हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी। ‘शक्ति रसोई’ का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों और कमजोर वर्गों को राहत प्रदान करना है। यहां सस्ते, स्वच्छ और संतुलित भोजन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े।


सामाजिक समरसता को मिलेगा बढ़ावा


जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस पहल को सामाजिक सहयोग का अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि ‘शक्ति रसोई’ से जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन मिलेगा और महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। यह योजना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।शक्ति रसोई की इस पहल का स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे गरीबों को राहत मिलेगी और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।


जनपद की तीसरी शक्ति रसोई


गोण्डा में शक्ति रसोई की यह तीसरी इकाई होगी। इससे पहले लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज परिसर और कलेक्ट्रेट परिसर में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।