शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के परिषदीय स्कूलों के एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा पास कर जिले में मुजेहना का नाम रोशन किया है वहीं प्राथमिक विद्यालय जिगना के दस बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रच दिया है। जिस पर मुजेहना के बीईओ सहित शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक यशपाल वर्मा ने बताया कि नवम्बर माहा में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन हुआ था। शुक्रवार को रिजल्ट घोषित हुआ है।जिसमें प्राथमिक विद्यालय जिगना के छात्र मुस्कान यादव, हिमांशु कुमार, मोहम्मद याकूब,सरफराज,रूमा,प्रीति चौरसिया,सुमन, मनीषा वर्मा,गायत्री व अर्जुन गोस्वामी ने एक साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रच दिया है उन्होंने कहा कि बच्चों ने स्कूल ही नहीं वरन शिक्षा क्षेत्र मुजेहना का नाम रोशन किया है। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के पांच,जमुनहीं के एक व उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर का एक छात्र परीक्षा उत्तीर्ण किया है।इस पर खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुजेहना ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाठक, प्रधानाध्यापक हरि प्रसाद वर्मा, प्रधानाध्यापक सुशील पांडेय, प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र सिंह,स्कूल के शिक्षक मनीष चौहान,शिव करन वर्मा, राजेश सिंह, योगेश जायसवाल सहित मुजेहना के अन्य शिक्षकों ने खुशी जाहिर किया है।