Gonda में एटीएम में पैसा डालने जा रहे कैशियर के साथ मा'रपीट करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे हुआ गि'रफ्तार!
पिता पुत्र दोनों आरोपियों ने कैशियर के साथ की थी मा'रपीट, बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को किया गि'रफ्तार
दर असल खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहां पर जिले के परसपुर थानाक्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक भौरीगंज शाखा के बाहर पिता पुत्र की द'बंगई देखने को मिली है। जहां पंजाब नेशनल बैंक से रुपए लेकर बाहर लगे एटीएम में डालने जा रहे कैशियर आशुतोष त्रिपाठी के साथ पिता पुत्र ने मिलकर दोनों आरोपियों ने कैशियर के साथ जमकर अपशब्द कहते हुए मा'रपीट किया है।
हालांकि मा'रपीट की पूरी घटना पंजाब नेशनल बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें बैंक के बाहर जैसे ही पैसा लेकर कैशियर आशुतोष त्रिपाठी डालने के निकलते हैं वैसे ही बैंक के बाहर खड़े पिता पुत्र दोनों मा'रपीट करने लगते हैं। पीड़ित कैशियर आशुतोष त्रिपाठी ने आरोपी पिता दुर्गेश तिवारी और बेटे रत्नेश कुमार तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 125, 121(1), 221 के तहत मु'कदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पिता दुर्गेश तिवारी को गि'रफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय द्वारा आरोपी पिता दुर्गेश तिवारी को न्यायिक हि'रासत में भेज दिया गया है। यह पूरी घटना 27 फरवरी शाम 4:00 बजे की है।