मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : UP Shadi Anudan Yojana: फिर शुरू हुई शादी अनुदान योजना, करें आवेदन उठाएं लाभ

समाज कल्याण विभाग की बंद पड़ी शादी अनुदान योजना एक बार फिर शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन से समाज कल्याण विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।योजना का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति…

गोंडा न्यूज़ : UP Shadi Anudan Yojana: फिर शुरू हुई शादी अनुदान योजना, करें आवेदन उठाएं लाभ
गोंडा न्यूज़ : UP Shadi Anudan Yojana: फिर शुरू हुई शादी अनुदान योजना, करें आवेदन उठाएं लाभ — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

समाज कल्याण विभाग की बंद पड़ी शादी अनुदान योजना एक बार फिर शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन से समाज कल्याण विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।


योजना का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के बेटी की शादी के लिए यह योजना शुरू की गई है।


इसके साथ ही सामूहिक शादी योजना भी चलती रहेगी। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


आनलाइन पोर्टल shadianudan.upsdc.gov.in के माध्यम से आवेदक अपना आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।


आवेदक के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम् ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46,080 रुपये एवं नगरीय क्षेत्र के लिए 56,460 रुपये तक का आय प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।


वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन पाने वाले आवेदकों को आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नही होगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को तहसील द्वारा आनलाइन निर्गत जाति प्रमाण-पत्र का क्रमांक अंकित करना अनिवार्य होगा।


विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है।


एक परिवार से अधिकतम् 2 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा।

योजनान्तर्गत आवेदक द्वारा शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन के पश्चात् तक आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।