मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : अगले 24 घंटे में यूपी के 24 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश वज्रपात की चेतावनी

फरवरी माह में दिन में मार्च- अप्रैल जैसी कड़ाके की धूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तूफानी बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है।आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक निम…

गोंडा न्यूज़ : अगले 24 घंटे में यूपी के 24 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश वज्रपात की चेतावनी
गोंडा न्यूज़ : अगले 24 घंटे में यूपी के 24 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश वज्रपात की चेतावनी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


फरवरी माह में दिन में मार्च- अप्रैल जैसी कड़ाके की धूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तूफानी बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है।


आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। जिसकी वजह से यूपी के 24 जिलों में बुधवार को यानी कल बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।


यूपी में मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पश्चिमी जिलों में देखने को मिला है। आईएमडी के अनुसार अलीगढ़, हरदोई, मेरठ, मुरादाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई है।


बुधवार को बहराइच, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।


सम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजर जाने के बाद बृहस्पतिवार से हवा का रुख बदल कर दक्षिणी से उतरी हो जाएगी।


इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की गति से ठंडी पछुआ हवा के असर से तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।


लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नोज, सहारनपुर, शामली, मुज़्जफरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर,


बुलंदशहर, अलीगंज, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।