मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: जानवरों के लिए चारा काटने गए 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, खेत मे खून से लथपथ मिली लाश

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खमहरिया हरबंस गांव में उस हड़कंप मच गया जब घर से जानवरों के लिए चारा काटने गए 18 बर्षीय युवक राम पाल की धारदार हथियार से गन्ने के खेत में गांव…

गोंडा: जानवरों के लिए चारा काटने गए 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, खेत मे खून से लथपथ मिली लाश
गोंडा: जानवरों के लिए चारा काटने गए 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, खेत मे खून से लथपथ मिली लाश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खमहरिया हरबंस गांव में उस हड़कंप मच गया जब घर से जानवरों के लिए चारा काटने गए 18 बर्षीय युवक राम पाल की धारदार हथियार से गन्ने के खेत में गांव के ही 2 लोगों ने निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद गाँव मे सनसनी फैल गयी गयी। युवक घर से खेत मे घास कटने के लिए निकला था। जब दोपहर घर वापस नही लौटा तो परिजनों ने युवक की तलाश करने निकले तो खेत से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत मे युवक की खून से लथपथ लाश मिली।




पिता ने गांव के ही 2 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है| सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेने के साथ मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है| पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है पुलिस का दावा है कि जल्दी हुई घटना का अनावरण किया जाएगा।




जहां एक तरफ प्रदेश सरकार व पुलिस लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने में जुटी हुई है वहीं अपराधी हत्या जैसे जघन्य अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही कुछ कोतवाली देहात थाना के खमहरिया हरबंस गांव में हुआ जब जानवरों के लिए घर से चारा काटने निकले 18 वर्षीय युवक राम पाल की गांव के 2 लोगों ने गन्ने के खेत में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोज में लोग इधर-उधर पता करने लगे तभी गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।




पुलिस परिजन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है पिता ने गांव के ही 2 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है वही पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।




वही जब इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोतवली देहात के खमरिया हरिवंश गाँव मे 18 बर्षीय युवक राम पाल की हत्या की गई है। पिता ने बताया कि गाव के दो लोगो ने हत्या कर गन्ने के खेत मे लाश फेक दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।