मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने व मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, एसपी ने की लोगों से सौहार्द बनाये रखने की अपील

गोंडा:मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने, परिवार पर कॉमेंट पास करने व मारपीट का मामला: मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने व मारपीट मामले में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री मो.लुकमान ने दी तहरीर|…

गोंडा: मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने व मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, एसपी ने की लोगों से सौहार्द बनाये रखने की अपील
गोंडा: मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने व मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, एसपी ने की लोगों से सौहार्द बनाये रखने की अपील — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने, परिवार पर कॉमेंट पास करने व मारपीट का मामला: मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने व मारपीट मामले में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री मो.लुकमान ने दी तहरीर|  पुलिस ने पूरे मामले में 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार| गोंडा एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया| एसपी ने लोगों से सौहार्द बनाये रखने की अपील की| 



कहासुनी के बाद पूर्व बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री के घर पर चढ़ आए थे लोग| मामले की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके 2 लोगों को किया गिरफ्तार| नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनकटवा गांव का मामला।



एसपी ने कहा,' मो0 लुकमान ने तहरीर दी की उनके व उनके परिवार वालों के साथ नमाज पढ़ने को रोकने को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की है,जिसमें तत्काल अभियोग पंजीकृत कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है,मौके पर शांति व्यवस्था कायम है|



एसपी ने कहा कि मौजूदा व पूर्व प्रधान सहित गांव के लोगों के साथ बात की गई है। इस तरह की बात कर चिढ़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 



 बताया जा रहा है कि BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री लुकमान के भाई नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे। तभी दबंगों ने उन्हें रोक लिया और कहा- कहा ‘जो पार्टी मस्जिदों से लाउडस्पीकर को बैन करवा रही है, तुम उससे जुड़े हो और तुम नमाज न पढ़ो। तुम्हारा कोई ईमान नहीं है| विरोध करने पर बीच रास्ते लात-घूसों से पीटा।



मामले की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे। लुकमान के परिजनों से बात की। गांव में सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। वहीं मामले को लेकर गांव में फोर्स तैनात की गई है।



कोतवाली नगर के उम्मेदजोत बनकटवा निवासी मुहम्मद लुकमान भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महामंत्री हैं।उनका छोटा भाई सरफराज नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था। आरोप है कि वापस लौटते समय रास्ते में जलीसे के बेटे मुनव्वर ने सरफराज को रोक लिया। कहा कि जिस भाजपा में शामिल हो वह लोग पूरे देश में लाउडस्पीकर उतरवा रहे हैं। तुम नमाज पढ़ने क्यों जाते हो। तुम्हारा कोई ईमान नहीं है। तुम लोग काफिर हो। इस पर दोनों में हाथापाई होने लगी।



इसी बीच मुनव्वर ने अपने पिता जलीसे, शमसुददुहा सहित अन्य को बुला लिया। यह लोग मिलकर सरफराज की पिटाई करने लगे। भाई को बचाने लुकमान पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। किसी तरह से वह अपने भाई के साथ घर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद आरोपी घर पर चढ़ आए। अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।



घर की महिलाओं को भी अपशब्द कहे। पीड़ित ने तिवारीपुरवा पुलिस चौकी पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना मिलने के बाद एसपी संतोष कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस मामले में जलीसे और मुनव्वर को गिरफ्तार किया गया है।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।