सिंचाई विभाग के दफ्तर में लगी आग...कार्यालय में रखी फाइल जलकर खाक, आग की घटना पर भी खड़े हो रहे कई सवालिया निशान।
गोंडा: खबर गोंडा से है। जहाँ बीती रात नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरयू नहर खंड द्वितीय के दफ्तर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना होने पर स्थानीय कर्मचारियों ने अपने अधिकारी को सूचना दी सूच…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सिंचाई विभाग के दफ्तर में लगी आग...कार्यालय में रखी फाइल जलकर खाक, आग की घटना पर भी खड़े हो रहे कई सवालिया निशान। | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है। जहाँ बीती रात नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरयू नहर खंड द्वितीय के दफ्तर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना होने पर स्थानीय कर्मचारियों ने अपने अधिकारी को सूचना दी सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक कार्यालय में रखी फाइल जलकर खाक हो गई थी।
इसमें पुराने डॉक्यूमेंट और एग्रीमेंट के कागज थे। और उसी कमरे में रख एक अलमारी सुरक्षित बच गई। फिलहाल पूरी आग की घटना शहर के सर्किट से लगने की बताई जा रही है। लेकिन इस आग की घटना पर भी कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। कि एक कमरे में रखे पुराने एग्रीमेंट के कागज जलकर राख हो गए और उसी कमरे में रखी एक अलमारी सुरक्षित बच गई फिलहाल सहायक अभियंता इसकी लिखित सूचना कोतवाली नगर में दे दी है
सरयू नहर खंड 02 के ऑफिस में आग लगने की बात शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है । सरयू नहर के इस खंड में किसानों की जमीन के मुआवजा तथा एग्रीमेंट समेत अधिकांश फाइलें जलकर राख हो गई हैं। यहां पर किसानों की जमीन का बिना उनकी जानकारी में एग्रीमेंट होकर पैसा निकल गया। मौके पर जब ठेकेदार नहर की खुदाई करने पहुंचा तब इसका खुलासा हुआ।
इस मामले को लेकर कर्नलगंज तहसील के गांव में किसानों ने काफी समय तक धरना प्रदर्शन किया। इन सब मामलों को लेकर विभागीय जांच भी चल रही है। लेकिन अभी तक विभाग की जांच में किसी भी कर्मचारी को कोई आंच नहीं लगी। तब तक फाइलें भी जलकर राख हो गई हैं। रात्रि करीब 9:30 बजे के आसपास आग लगी थी। मेरे द्वारा तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जो अभिलेख जले हैं वह पुराने एग्रीमेंट के थे। उन्होंने कहा कि जो महत्वपूर्ण अभिलेख थे वह अलग अलमारी में सुरक्षित हैं।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।