गोंडा: गोंडा कोरोना अपडेट: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| गोंडा जिले में आज COVID-19 के 39 और नए मरीज पाए गए| इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 345 पहुंच गई है। जिले में कोरोना से अब तक 9 की मौत हो चुकी है|
आज देर रात आई रिपोर्ट में जिले में 39 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमें से 16 मरीज नगर क्षेत्र, 08 मरीज करनैलगंज, 02 मरीज इटियाथोक, 02 मरीज परसपुर, 4 मरीज मनकापुर, 01 नवाबगंज, 01 पंडरीकृपाल, 01 मरीज हलधरमऊ, 02 मरीज रूपईडीह, 01 वजीरगंज तथा 01 मरीज झंझरी ब्लॉक का है।गोंडा जिलाधिकारी डॉ.नितिन बंसल ने आज देर रात पुष्टि की है|
गोंडा जिले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 345 हो गई है। जिसमें से 9 लोगों की मौत हुई है। 229 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 107 हैं।